असम CM बोले-पाकिस्तानी सैलरी पर थीं गोगोई की ब्रिटिश पत्नी:कहा- सीनियर कांग्रेस नेता का कबूलनामा, अगर यह सच तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा
2 months ago

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने सोमवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की विदेशी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी कनेक्शन को लेकर फिर सवाल किया। उन्होंने X पर ट्वीट किया, जिसमें सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा के हवाले से बताया कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार से सैलरी ले रही थी। हिमंता ने पोस्ट में लिखा- कल एक सीनियर कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने चौंकाने वाला कबूलनामा किया। बोरा ने माना कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थी। अगर यह सच है तो यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाता है।' 'देश के मुख्य विपक्षी दल के डिप्टी स्पीकर की पत्नी और दुश्मन देश के बीच इस तरह के सीधे संबंध देश की एकता और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हम पहले इस चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में नहीं जानते थे। अब जब यह बात सामने आई है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। हम बोरा के बयान रिकॉर्ड करेंगे और आगे कदम उठाएंगे। असम के मुख्यमंत्री काफी समय से आरोप लगाते रहे हैं कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की ISI से संबंध हैं। हिमंता ने इससे पहले आरोप लगाया था कि एलिजाबेथ कोलबर्न को पाकिस्तान के एक NGO से वेतन मिलता है और वह और उनके बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। असम CM ने कहा था- गोगोई की पत्नी 19 बार पाकिस्तान गईं
इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने 6 मई को गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उनके पाकिस्तान और वहां की सेना से संबंध हैं। असम CM ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एलिजाबेथ ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी और उनकी यात्राओं के दौरान पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ थे। भाजपाई CM के दावे के मुताबिक, 'एलिजाबेथ ने पाकिस्तान में काम किया और फिर एक NGO में काम करने के लिए दिल्ली आईं। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान से उन्हें सैलेरी मिलती रही। गोगोई खुद भी पाकिस्तान गए थे और 15 दिनों तक वहां रहे थे।' हिमंता ने कहा, 'गोगोई के साथ उनकी पत्नी भी गई थीं, लेकिन वह सात दिन बाद वापस लौट गईं, जबकि गोगोई सात दिन और रुके। गोगोई को यह बताना चाहिए कि उन्होंने 15 दिनों तक पाकिस्तान में क्या किया। क्या उन्होंने डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से पाकिस्तानी सेना की मदद की।'
Click here to
Read more