Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    असम कांग्रेस का दावा-असम CM के जमीनों पर अवैध कब्जे:गौरव गोगोई बोले- हम सत्ता में आए तो ये जमीनें गरीबों में बांटी जाएंगी

    5 days ago

    6

    0

    असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रविवार को कहा कि अगर अगले साल राज्य में विपक्षी दल की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के अवैध रूप से कब्जा की गई सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक के बाद, गोगोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि राज्य की जनता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस लोगों की मदद के लिए भूमि और आर्थिक नीतियों, दोनों में सुधार लागू करेगी। गोगोई बोले- सलाखों के पीछे होंगे CM सरमा गौरव ने कहा कि भूमि अधिकारों की रक्षा के नाम पर मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों ने अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन, नई कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के जरिए गरीबों में बांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गई इस घोषणा को पूरा करना उनका कर्तव्य है कि असम की जनता मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सलाखों के पीछे देखेगी। गोगोई ने भाजपा सरकार पर भाषाई और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय करने और विकास की आड़ में बोडो, तिवा, कार्बी, राभा, मिसिंग और अन्य समुदायों के खिलाफ बेदखली अभियान चलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा ने कहा कि CM, उनकी पत्नी, परिवार और उनके करीबियों ने भारी संपत्ति अर्जित कर ली है। वे अब लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए हर जगह बेदखली अभियान चला रहे हैं। कांग्रेस का दावा- हर बच्चे पर 50 हजार का कर्ज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि असम के लोग अब चुनावों के माध्यम से बदलाव चाहते हैं। वे हिमंत बिस्वा सरमा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए तरस रहे हैं, जो तानाशाही और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। आज, न केवल असम में, बल्कि पूरे देश में, बच्चों और महिलाओं सहित प्रत्येक नागरिक पर प्रति व्यक्ति 50,000 का कर्ज है। उन्होंने आगे कहा, "देश को इस अस्थिर आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए लोग बदलाव की मांग कर रहे हैं और असम में भी, गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस 2026 में हिमंत बिस्वा सरमा को हराकर अगली सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।" सितंबर से चुनाव अभियान शुरू करेगी कांग्रेस विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि सितंबर से कांग्रेस अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेगी और भाजपा के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "असम भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। भाजपा सरकार ने सिर्फ़ चुनाव में वोट पाने के लिए दर्जनों योजनाएँ शुरू की हैं। लोगों के बैंक खातों में सीधे लाभ पहुंचाने वाली कई योजनाएं लाभार्थियों की आय बढ़ाने में मदद नहीं कर रही हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    Want to reach your goal weight before the year ends? Fitness coach shares 5 tips to follow
    Next Article
    Brooke Hogan’s husband says Hulk Hogan made no effort to meet his grandkids before his demise: “There was no interest”

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment