बिहार के पूर्णिया में 38 साल बाद 270.6mm बारिश:1987 में 294.9mm हुई थी; UP के प्रयागराज-काशी सहित 13 जिलों में बाढ़, हिमाचल में लैंडस्लाइड
2 days ago

यूपी-बिहार में मानसून की बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। बिहार के मुंगेर, बक्सर, पूर्णिया, भोजपुर, पटना समेत कई जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। पूर्णिया में बारिश ने 38 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां रविवार से सोमवार तक 270.6mm बारिश हुई। इससे पहले 1987 में 294.9mm बारिश हुई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 13 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। प्रयागराज और काशी में हजारों घर बाढ़ में डूब गए हैं। गंगा, यमुना और बेतवा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश से अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से 310 सड़कें बंद हैं। शिमला में सोमवार को बारिश के बाद 3 घरों पर लैंडस्लाइड हो गया। लोगों ने एक दिन पहले ही घर छोड़ा था। कल रात में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली फोरलेन भी बंद है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में नदी में बहने से 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब समेत 19 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देशभर में बाढ़ और बारिश की 4 तस्वीरें... मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more