बिहार में पाकिस्तान की 28 महिलाओं पर पुलिस की निगरानी:वीजा के लिए फिर आवेदन देना होगा, गड़बड़ी मिली तो देश छोड़ना पड़ेगा
2 months ago

बिहार में लॉन्ग टर्म वीजा यानी LTV पर रह रहीं पाकिस्तान की 28 महिलाओं को वीजा के लिए दोबारा आवेदन देना होगा। LTV के लिए अप्लाई करने के बाद पाकिस्तानी महिलाओं के बैकग्राउंड की जांच करवाई जाएगी। ये पता किया जाएगा कि वो कब से पटना में रह रही हैं। क्या करती हैं। घर में कौन-कौन है। पाकिस्तान में किससे संपर्क में हैं। पाकिस्तान कब आना-जाना होता है। कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। LTV का स्टेट्स क्या है। कोई गड़बड़ी मिलती है तो वीजा रद्द किया जा सकता है। इसके बाद केंद्र के निर्देश के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन केस में गड़बड़ी मिलेगी, उन महिलाओं को दोबारा पाकिस्तान भेजने की कार्रवाई हो सकती है। 10 जुलाई के पहले देना होगा आवेदन पटना जिले के लॉ एंड ऑर्डर के एसपी संजय कुमार ने बताया कि, इस पूरी प्रक्रिया के लिए सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 10 जुलाई तक का वक्त दिया है। इसके पहले-पहले सभी पाकिस्तानियों को आवेदन करना ही होगा। इसी अवधि में महिलाओं के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। थाना स्तर पर सभी परिवारों को सूचना दी जा रही है। दोबारा वीजा के लिए अप्लाई करने को कहा जा रहा है। पुलिस की निगरानी में रहेंगी, बाहर नहीं जा सकती पटना में रहने वाली सभी 28 पाकिस्तानी महिलाएं 10 जुलाई तक पुलिस की निगरानी में रहेंगी। इन्हें पटना से बाहर जाने के लिए पुलिस विभाग से अनुमति लेना होगी। लोकल स्तर पर थाना प्रभारियों को इन महिलाओं की एक्टिविटी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वीजा प्रक्रिया पूरी हो जाती है और कोई गड़बड़ी नहीं मिलती है तो महिलाएं पहले ही तरह आना-जाना कर सकेंगी। एक महिला का केस कोर्ट में चल रहा पटना के पीरबहोर के सब्जीबाग में रहने वाली पाकिस्तानी महिला जाहिदा खालिद का केस सिविल कोर्ट में चल रहा है। ये वीजा से ही जुड़ा हुआ है। गुरुवार को जाहिदा बेटे के साथ पटना लॉ एंड ऑर्डर के एसपी संजय कुमार के दफ्तर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि, ' मेरा से जुड़ा जो केस चल रहा था, वो 24 अप्रैल को खत्म हो चुका है। मुझे डिग्री मिल चुकी है। अब मैं दिल्ली जाना चाहती हूं। वहां एम्बेसी के जरिए पाकिस्तान जाऊंगी, फिर लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई करके भारत लौटूंगी।' हालांकि, पुलिस के पास जाहिदा से जुड़े कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं आए हैं। इसलिए पुलिस ने उन्हें पटना छोड़ने की अनुमति नहीं दी। भास्कर ने जाहिदा के बेटे से बात की तो उन्होंने कहा कि, 'मेरी मां भारतीय हैं।' थाने स्तर पर कराया गया वेरिफिकेशन SP लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने बताया- 'फिलहाल पटना में 28 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। इनमें सभी महिलाएं हैं। 24 लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं। तीन ने भारतीय नागरिकता पाने के लिए पासपोर्ट सरेंडर किया है। एक महिला का मामला कोर्ट में चल रहा है।' 'सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वेरिफिकेशन थाना स्तर पर कराया जा चुका है। सभी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। संबंधित थाना इसे लेकर अलर्ट हैं। इसके अलावा सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नए सिरे से वीजा के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई है।' जानिए, वीजा की 14 कैटेगरी... 1. मेडिकल वीजा: पाकिस्तानी नागरिकों को इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी किया जाता था। एक मरीज के साथ अधिकतम दो अटेंडेंट्स या परिजनों को नॉर्मली तीन महीने का वीजा जा दिया जाता था। ऐसे वीजा होल्डर्स को भारत छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। मेडिकल वीजाधारकों को इलाज के दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है, ताकि जांच में परेशानी न हो। 2. SAARC वीजा: 1992 में SAARC वीजा छूट स्कीम शुरू हुई। इसके तहत जज, खिलाड़ी जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों को वीजा मिलता था। इनमें आम नागरिक शामिल नहीं थे। 3. बिजनेस वीजा: भारत में बिजनेस के लिए आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए। यह वीजा 15 दिन से लेकर 3 साल तक वैध था। 4. विजिटर वीजा: परिवार या रिश्तेदारों से मिलने के लिए जारी किए जाते हैं। 5. जर्नलिस्ट वीजा: न्यूज एजेंसी, मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए। 6. कॉन्फ्रेंस वीजा: सेमिनार या सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए। 7. ट्रांजिट वीजा: भारत के रास्ते तीसरे देश जाने के लिए। 8. ग्रुप टूरिस्ट वीजा: पाकिस्तानी पर्यटकों के ग्रुप को भारत में घूमने के लिए। 9. माउंटेनियरिंग वीजा: भारत में माउंटेन ट्रैकिंग के लिए आने वाले विदेशियों के लिए। 10. फिल्म वीजा: भारत में फिल्म, टीवी शो या सिनेमैटिक एक्टिविटी के लिए। 11. स्टूडेंट वीजा: यह भारत में पढ़ाई करने के लिए विदेशी छात्रों को दिया जाता है। 12. पिलग्रिम वीजा: एक पाकिस्तानी नागरिक भारत में तीर्थयात्रा के लिए। 13. ग्रुप पिलग्रिम वीजा: पाकिस्तानी नागरिकों के ग्रुप को भारत में तीर्थयात्रा के लिए। 14. वीजा ऑन अराइवल: यह वीजा भारत में आने पर ही मिल जाता है। हालांकि पाकिस्तान के लिए वीजा ऑन अराइवल पर पाबंदी है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए... भारत से 6 दिन में 786 लोग पाकिस्तान भेजे गए:इनमें 9 राजनयिक और अधिकारी शामिल; मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अटारी-वाघा बॉर्डर के से 786 पाकिस्तानी वापस लौटे। PTI के मुताबिक 28 अप्रैल तक एक हजार से ज्यादा भारतीय पाकिस्तान से स्वदेश लौटे हैं। शाम 5 बजे के बाद आए लोगों को वापस लौटाया गया। वे बॉर्डर क्रॉस नहीं कर सके। 29 अप्रैल को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा की वैधता भी खत्म हुई। पूरी खबर पढ़िए
Click here to
Read more