बिहार-वोटर अधिकार यात्रा, राहुल ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया:मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु सीएम स्टालिन भी शामिल होंगे; 10 दिन की यात्रा हो चुकी
18 hours ago

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। 11वें दिन उन्होंने दरभंगा से अपनी यात्रा शुरू की। बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल राहुल और प्रियंका होटल शाही दरबार में रुके हैं। लंच के बाद यहां से दोबारा यात्रा शुरू होगी। यहां से तमिलनाडु CM एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। वोटर अधिकार यात्रा शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी। यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई से यात्रा गुजरेगी। इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं। मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी।
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें... ये खबर भी पढ़ें... राजबल्लभ जेल से बाहर, क्या नवादा में तेजस्वी-राहुल मुश्किल में:पत्नी विभा देवी PM मोदी के मंच पर, 33 साल बाद लालू को मिलेगी टक्कर वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more