Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:असम के श्रीभूमि में 5 करोड़ रुपए की नशीली दवा जब्त, 2 गिरफ्तार

    1 day ago

    1

    0

    असम के श्रीभूमि जिले में बुधवार को 5 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की बैन नशीली याबा टैबलेट्स जब्त की गईं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम से CM हिमंत बिस्व सरमा ने X पर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुवामारा बायपास पर एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 29,400 याबा टैबलेट्स बरामद कीं और दो ड्रग सप्लायर्स को पकड़ा। मुख्यमंत्री ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। याबा टैबलेट्स, जिसे थाई में "क्रेज़ी मेडिसिन" कहा जाता है, भारत में अवैध है क्योंकि इसमें मेथामफेटामाइन (Schedule II पदार्थ) और कैफीन शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आया, तीव्रता 3.3 और 4 दर्ज हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार सुबह एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार सुबह 3:27 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। जमीन से भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। दूसरा झटका सुबह 4:39 बजे महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 दर्ज की गई। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जम्मू के अखनूर सेक्टर के एक गांव से 5 जंग लगे ग्रेनेड बरामद जम्मू में अखनूर सेक्टर के एक गांव में मंगलवार को पांच जंग लगे ग्रेनेड बरामद हुए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने मंगलवार शाम चौकी चौरा के डोरी दागेर इलाके में एक सुनसान जगह से ये ग्रेनेड बरामद किए। एक विशेष सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गई और विस्फोटकों को निष्क्रिय करने के लिए इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। कोलकाता में मॉडल से गैंगरेप, सोशल मीडिया फ्रेंड्स पर फिल्मों में रोल देने का झांसा देकर दरिंदगी करने का आरोप कोलकाता में एक मॉडल ने सोशल मीडिया पर मिले दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मॉडल ने सोमवार रात पुलिस में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। मॉडल ने FIR में बताया कि फिल्मों में रोल देने का झांसा देकर दोनों आरोपियों ने उसका कई बार यौन शोषण किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना कस्बा थाना क्षेत्र में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने 2023 में सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती की थी। उन्होंने खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताया और कहा कि उनके बॉलीवुड और कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री में संबंध हैं। उन्होंने मॉडल को फिल्मों में रोल दिलाने और इंडस्ट्री के लोगों से मिलवाने का लालच दिया, जो कभी पूरा नहीं हुआ। दोनों मॉडल को कस्बा में कई जगहों पर ले गए, जहां उसके साथ कई बार रेप किया। कस्बा यह वही इलाका है जहां जून में एक लॉ कॉलेज में 24 साल की फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। उस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्मी एरिया में पाकिस्तानी नंबरों पर बात करते हुए पकड़ा:जैसलमेर में जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तारी, 15 दिन पहले मैनेजर पकड़ा गया था
    Next Article
    मनीषा की डेडबॉडी दिल्ली भेजी गई:तीसरी बार AIIMS में पोस्टमॉर्टम होगा; लेडी टीचर की हत्या या आत्महत्या, CBI जांच करेगी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment