भास्कर अपडेट्स:भारत-पाकिस्तान सीमा पर LoC के पास ड्रोन दिखे, सेना बोली- जासूसी के इरादे से भेज गए, जांच शुरू
12 hours ago

सुरक्षा बलों ने रविवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर LoC के पास आधा दर्जन से ज्यादा ड्रोन देखे। सेना के अनुसार, इनको भारत में जासूसी के इरादे से भेजा गया था। इन ड्रोनों को रात 9 बजे बालाकोट, लंगोट और गोरसाई नाले के आसपास देखा गया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन सीमा के पास लगभग 5 मिनट तक रुके। सेना ने इन ड्रोनों की पड़ताल के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान लगातार जासूसी के लिए ड्रोनों का इस्तेमाल कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने 413 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें... अश्लील मैसेज भेजने का आरोप के बाद केरल यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी ने 6 महीने के लिए सस्पेंड किया कांग्रेस ने विधायक राहुल ममकूटाथिल को 6 महीने के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। अभिनेत्री गिनी जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन ने कांग्रेस विधायक पर अश्लील मैसेजेज करने के आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद राहुल को केरल यूथ कांग्रेस के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। पार्टी से सस्पेंड होने के बाद राहुल केरल विधानसभा के आने वाले सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे। केरल के कई महिला आयोगों ने राहुल के इस्तीफे की मांग की है। राहुल ममकूटाथिल केरल की पल्लकड़ विधानसभा से नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव के बाद विधायक बने थे। शिक्षक नौकरी घोटाले में ईडी ने तृणमूल विधायक के घर छापा मारा, एजेंसी ने आरोप लगाया – भागने की कोशिश कर रहे थे विधायक बंगाल शिक्षक नौकरी घोटाले में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा के घर पर छापा मारा। ईडी ने आरोप लगाया कि जीवन घर से भागने की कोशिश कर रहे थे।
जीवन पश्चिम बंगाल के बुरवान विधानसभा के विधायक हैं। ईडी ने जीवन के कई रिश्तेदारों के घर पर भी छापेमारी की। इस मामले में ईडी ने बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को 2022 में गिरफ्तार किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने 2024 में भर्ती किए गए 24,000 शिक्षकों की चयन प्रक्रिया को अमान्य करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट का रणबीर अलाहबादिया को आदेश- दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के लिए वीडियो बनाकर माफी मांगें सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत सोशल मीडिया के इन्फ्लूएंसर्स को निर्देश दिया है कि वे अपने पॉडकास्ट और कार्यक्रम में दिव्यांगों का उपहास करने के लिए माफी मांगें। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सोशल मीडिया के लिए दिशानिर्देश बनाने को कहा है, ताकि दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का अपमान या मजाक करने वाले भाषणों पर अंकुश लगाया जा सके। दिल्ली में बढ़ा मेट्रो का किराया; 1 रुपए से 4 रुपए तक बढ़ोतरी, अब 32 किमी के लिए देने होंगे 64 रुपए दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए में 25 अगस्त से बदलाव कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक न्यूनतम है। यूपी के बुलंदशहर में ट्रक और टैक्टर की टक्कर में 8 की मौत, 43 लोग घायल उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। घटना में 43 लोग घायल हैं। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल है। सभी लोग कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। दिल्ली में डेढ़ साल की बच्ची से रेप, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार दिल्ली के बिजवासन इलाके में डेढ़ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी शख्स ने रेप किया। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह शिकायत मिली थी। पीड़ित परिवार यहां किराए से रहता है। बच्ची की मां ने बताया था कि आरोपी सुधीर उर्फ बिट्टू बच्ची को अपने कमरे से ले गया। वहां गलत काम किया। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। कमरे अंदर से बंद था। जब कमरा खोला तो देखा कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थी और उसके खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। POCSO का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अगरतला रेलवे स्टेशन पर 8.45 किलोग्राम गांजा के साथ 2 लोग गिरफ्तार त्रिपुरा के अगरतला में पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 8.45 किलोग्राम गांजा जब्त किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलि ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत 1.7 लाख रुपए है। आरोपी इसे बिहार ले जा रहे थे। इनकी पहचान सोनू कुमार (31) और सुमन कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है। मामले में आगे का एक्शन लिया जा रहा है।
Click here to
Read more