Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केरल पूर्ण डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाला देश का पहला राज्य, 18 महीने में 21.87 लाख को ट्रेनिंग मिली

    10 hours ago

    1

    0

    केरल को पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य का दर्जा मिलने वाला है। स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) के 'डिजी केरल' कार्यक्रम के तहत लगभग 21.87 लाख केरलवासियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 21 अगस्त को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह अभियान सितंबर 2023 में शुरू किया गया था और 18 महीनों के भीतर, पूर्ण डिजिटल साक्षरता का लक्ष्य पूरा किया गया। शुरुआत में 65 साल तक के नागरिकों को लक्षित किया था, लेकिन अंततः 1,500 से अधिक नव साक्षर प्रतिभागी 90 साल से ज्यादा उम्र के थे। आज की बाकी बड़ी खबरें... गुजरात के कच्छ में मटकी फोड़ते समय बिजली का खंभा 12 साल के बच्चे पर गिरा, मौत गुजरात के कच्छ जिले के चोबारी गांव में कृष्ण जन्मोत्सव में मटकी फोड़ते समय हादसा हो गया। एक बिजली का खंभा भीड़ के ऊपर गिर गया। खंभा की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। ​​​​​​​इस बारे में गांव की सरपंच वेला जेसा पटेल ने बताया कि कल शाम करीब 7.15 बजे गांव में मटकी फोड़ कार्यक्रम हो रहा था। मटकी वाली रस्सी का एक सिरा बिजली के खंभा से ही बंधा था। मटकी फोड़ने के दौरान रस्सी पर दबाव बढ़ने से खंभा गिर गया। बच्चा सीधे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उत्तराखंड में चमोली में नंदा देवी लोकजात यात्रा शुरू, डोली कुरुद से कैलाश की ओर की रवाना हुई उत्तराखंड के चमोली में नंदा देवी की 'डोली' कुरूद से रवाना हुई। यह यात्रा कैलाश की ओर पवित्र नंदा लोकजात यात्रा की शुरुआत है। नंदा देवी सिद्धपीठ कुरुद के मुख्य पुजारी गंगा प्रसाद गौड़ कहते हैं, "जब शिव का विवाह हुआ, तो वे देवी भगवती देवी को अपने साथ कैलाश ले गए थे। इसलिए यह यात्रा इसी का प्रतीक है। जन्माष्टमी पर हुआ दही हांडी का आयोजन, मुंबई और ठाणे में 2 लोगों की मौत, 117 घायल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। 117 अन्य घायल हो गए। इसमें मशहूर हस्तियों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। ठाणे में, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी शनिवार को आयोजित इस उत्सव में शामिल हुए। रात 9 बजे तक मुंबई में उत्सव के दौरान 95 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 76 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 19 अस्पताल में भर्ती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता ने RSS को बताया इंडियन तालिबान:BJP बोली- कांग्रेस हर राष्ट्रवादी संगठन को गाली देती है, उसे सिर्फ PFI सिमी जैसे संगठनों से प्यार
    Next Article
    पंजाब से आए सरपंच को लाल किले में एंट्री नहीं:स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली बुलाया, सुरक्षाकर्मियों ने किरपान के चलते गेट पर रोका

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment