Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में NIA ने CRPF जवान को गिरफ्तार किया, पाकिस्तान में भेज रहा था खुफिया जानकारी

    2 months ago

    14

    0

    नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में दिल्ली से CRPF के एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधि में शामिल था और 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (PIO) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा कर रहा था। NIA को पता चला है कि आरोपी जवान को अलग-अलग माध्यमों से PIO से पैसे भी मिल रहे थे। आज की अन्य बड़ी खबरें... झारखंड के लातेहार में 5 लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर; 10 लाख का इनामी गिरफ्तार झारखंड के लातेहार जिले के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को पुलिस ने मार दिया है। वहीं, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... कर्नाटक में 18 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द: 21 मार्च को 6 महीने के लिए सस्पेंड हुए थे कर्नाटक विधानसभा से 6 महीने के लिए निलंबित किए गए 18 बीजेपी विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। ये विधायक 21 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष के साथ अनुशासनहीनता और असम्मान दिखाने के चलते छह महीने के लिए निलंबित किए गए थे। विधानसभा अध्यक्ष खाडर ने बताया कि उन्होंने यह फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, विपक्ष के नेता आर अशोक और कानून मंत्री एच के पाटिल के साथ चर्चा के बाद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गहलोत बोले-BJP का बस चले तो तिरंगा खत्म कर दें:RSS के झंडे को राष्ट्रीय ध्वज बना दें; पायलट बोले-सीजफायर किस शर्त पर हुआ, सरकार बताए
    Next Article
    हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अनुष्का का कोर्ट में सरेंडर:ट्रीटमेंट के दौरान दो इंजीनियरों की गई थी जान; FIR होने के बाद से थी फरार

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment