Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:उपराष्ट्रपति चुनाव: नोटिफिकेशन जारी, आज से नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू

    7 hours ago

    5

    0

    9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसी के साथ नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेतृत्व वाला NDA गठबंधन की ओर से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत या सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर उपराष्ट्रपति कैंडिडेट हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने झूठ और अलगाववाद का प्रचार करने वाली 25 किताबों पर प्रतिबंध लगाया जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को मौलाना मौदादी, अरुंधति रॉय, ए जी नूरानी, विक्टोरिया स्कोफील्ड और डेविड देवदास जैसे प्रसिद्ध लेखकों की किताबों सहित 25 किताबों के प्रकाशन को झूठे नैरेटिव को बढ़ावा देने और आतंकवाद का महिमामंडन करने के आरोप में जब्त कर लिया है। गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, यह साहित्य "शिकायत, पीड़ित होने और आतंकवादी की संस्कृति को बढ़ावा देकर" युवाओं के मानस पर गहरा प्रभाव डालेगा। इसलिए इन किताबों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 98 के अनुसार "ज़ब्त" घोषित किया जाना चाहिए। किताबों में इस्लामिक विद्वान और जमात-ए-इस्लामी के संस्थापक मौलाना मौदादी की अल जिहादुल फिल इस्लाम, ऑस्ट्रेलियाई लेखक क्रिस्टोफर स्नेडेन की इंडिपेंडेंट कश्मीर, डेविड देवदास की इन सर्च ऑफ ए फ्यूचर (द स्टोरी ऑफ कासिमिर), विक्टोरिया स्कोफील्ड की कश्मीर इन कॉन्फ्लिक्ट, ए जी नूरानी की द कश्मीर डिस्प्यूट (1947-2012), और अरुंधति रॉय की आजादी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Does breastfeeding help mothers lose postpartum weight or is it a common myth? Lactation specialist reveals
    Next Article
    System outage: United Airlines grounds flights at US airports; hundreds of flights affected

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment