चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड, गाड़ियां दबीं:कंगना बोलीं- मैं प्रशासन के संपर्क में; रावी नदी से बाजार में भूमिकटाव, 2 हजार टूरिस्ट फंसे
17 hours ago

हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। बुधवार रात कई जगह बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ। मंडी में ओट के बनाला के पास कुछ गाड़ियां दबने की भी सूचना है। मंडी से सांसद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा है- मैं प्रभावित परिवारों के साथ हूं और प्रशासन के संपर्क में हूं। चंबा में 4 दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया है। रावी नदी के तेज बहाव से बाजार के साथ निचले घरों के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। इससे कई घर खतरे की जद में हैं। वहीं कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के ज्यादातर भागों में 3 दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। सड़कें, पानी और बिजली भी बंद है। इससे चंबा, मनाली और लाहौल-स्पीति में फंसे पर्यटकों के परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2 हजार से ज्यादा टूरिस्ट और मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं। यहां सड़कें बहाल होने का काम जारी है। चंबा में बारिश से हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है। डलहौजी के विधायक के अनुसार, अकेले उनके विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा घरों को बादल फटने से क्षति हुई है। भरमौर और चंबा विधानसभा में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू जिले के बंजार व मनाली सब डिवीजन में आज स्कूल बंद हैं। कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाला चंडीगढ़-मनाली फोरलेन आज शाम तक बहाल हो सकता है। मंडी से कुल्लू तक बुधवार को सड़क छोटे वाहनों की बहाल कर दी गई थी। मगर रात में दोबारा लैंडस्लाइड से सड़क बंद हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने आज 5 जिले ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी इन जिलों के अलावा कांगड़ा और बिलासपुर में यलो अलर्ट है। बारिश से नुकसान के PHOTOS... मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more