राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द की:मंत्री किरोड़ीलाल बोले- सच की जीत हुई; पेपर लीक में कई ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुए थे
4 hours ago

राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी। 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- हाई कोर्ट के फैसले से सच की जीत हुई है। इस पूरी भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ था। मेरी जानकारी के अनुसार 500 से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने फर्जीवाड़ा करके यह परीक्षा पास की थी। हाईकोर्ट ने 2021 भर्ती के पदों को नई भर्ती में जोड़ने के आदेश दिए
याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील ने कहा- हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर नकल हुई थी। RPSC सदस्य तक इसमें शामिल थे। नई भर्ती में 897 पद और जोड़े जाएंगे। खबर अपडेट की जा रही है... ये खबर भी पढ़ें... SI भर्ती परीक्षा-2021 दे चुके अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से अंतरिम-राहत:ओवरएज हो चुके कैंडिडेट्स को 2025 की वैकेंसी में शामिल करने के निर्देश
Click here to
Read more