UP में निक्की जब जली, घर में CCTV बंद थे:7 दिन में 5 VIDEO सामने आए, सभी में अलग-अलग दावे
14 hours ago

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की जिंदा जलकर मौत का मामला सुर्खियों में है। निक्की ने खुद आग लगाई या पति विपिन भाटी ने उसे आग के हवाले किया, पुलिस के लिए यह एक अनसुलझी गुत्थी है। निक्की 21 अगस्त की शाम 5.30 बजे घर की सीढ़ियों पर जलती नजर आई थी। जांच में सामने आया कि विपिन के घर में 8 CCTV लगे थे, मगर घटना के वक्त सभी बंद थे। इसलिए कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ। निक्की का जलते हुए सीढ़ियों से उतरने का वीडियो, उसकी बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने अपने मोबाइल से शूट किया था। इसे सबूत के तौर पर पुलिस को दिया गया है। विपिन के परिवार की तरफ से भी कई दावे किए गए और कुछ वीडियो पुलिस को दिए गए। पिछले 7 दिनों में निक्की से मारपीट और उसकी मौत से जुड़े कुल 5 वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो के X पर पोस्ट किए जाने की तारीख तो सामने आई है, लेकिन शूट किए जाने की तारीख का पता नहीं चल पाया है। नोएडा पुलिस ने इन वीडियो को जांच के लिए आगरा और चंडीगढ़ की फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी की है। इनकी मदद से निक्की की मौत की जांच को नया एंगल मिल सकता है। अब एक-एक करके 7 वीडियो की हकीकत समझिए… यह वीडियो अचानक शूट हुई फुटेज की तरह है। निक्की की बहन कंचन के मुताबिक, 20 अगस्त को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इसकी वजह से उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। 21 अगस्त को वह अपने कमरे में थी। तभी चीख-पुकार सुनकर बाहर आई तो जो दिखा, उसने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। दावा : पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो 21 अगस्त का ही है। इसमें आग की लपटों में घिरी, सीढ़ियों से उतरती महिला निक्की है। 24 अगस्त को सामने आया वीडियो रील फार्मेट में है। 18 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि विपिन अपनी मां के साथ पत्नी निक्की को पीट रहा है। उसके बाल पकड़कर खींच रहा है। विपिन के कमर पर भी घाव का निशान है। विपिन की मां ने शॉल ओढ़ा हुआ है। दावा : विपिन के परिवार का कहना है कि यह वीडियो 11 फरवरी का है। जब निक्की ने विपिन की कमर पर कैंची मारी थी। इसके बाद विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पुराने वीडियो को आग वाले वीडियो के साथ जोड़ा गया। यह वीडियो 47 सेकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि निक्की जली अवस्था में फर्श पर बैठी है। वह कराह रही है। सामने से किसी महिला की आवाज आ रही है। वह बोल रही है- निक्की, ये तूने क्या किया? एक बुजुर्ग महिला की आवाज भी है। इसमें वो कुछ बर्बाद करने की बात कह रही हैं। दावा : यह वीडियो भी 21 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है। इसमें जो आवाजें सुनाई दे रही हैं, वह निक्की की बहन कंचन और उसकी सास दया की हैं। यह वीडियो विपिन के घर के बाहर का है। इसमें विपिन हड़बड़ाहट में दिख रहा है। वो गली में जाता है, फिर बाहर आता है। गाड़ी का गेट खोलता है। फिर तेजी से घर की तरफ जाता हुआ दिखता है। दावा : विपिन के परिवार का कहना है कि यह वीडियो घटना के दिन का है। निक्की और कंचन तीसरे फ्लोर पर थे। घर के अंदर से तेज-तेज आवाज आने लगी, तब विपिन दौड़कर घर के अंदर पहुंचता है। इसके बाद बाहर आकर कार का गेट खोलता दिखता है। जिस समय घटना हुई, विपिन कार धोने के लिए पाइप लगा रहा था। 1.08 मिनट का एक वीडियो और सोशल मीडिया X पर पोस्ट हुआ। इसमें निक्की भाटी का दाह संस्कार किया जा रहा है। दिख रहा है कि ससुर सत्यवीर और निक्की का बेटा उसकी चिता को मुखाग्नि दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में विपिन नहीं दिख रहा है। दावा : यह वीडियो 22 अगस्त की डेट में शूट हुआ था। इस वीडियो के आने के बाद विपिन के परिजनों ने कहा कि अगर विपिन और उसके घरवालों को दहेज के लिए निक्की को जलाकर मारना होता तो उसके ससुर बहू को मुखाग्नि देने क्यों आते? पुलिस डिजिटल साक्ष्य की कर रही जांच
सभी वीडियो की पुलिस फोरेंसिक जांच करवा रही है। यह वीडियो किन नंबर, लोकेशन से वायरल किए गए। इसकी भी जांच हो रही है। साथ ही, विपिन के घर के बाहर का वीडियो सामने की एक दुकान पर लगे CCTV का है। पुलिस ने विपिन, निक्की, उसकी सास और ससुर सभी के मोबाइल की CDR की जांच कर रही है। निक्की की मौत के 7 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। फिलहाल दोनों परिवार के अपने-अपने दावे हैं। कंचन जस्टिस फॉर निक्की मुहीम चला रही
21 अगस्त की घटना के बाद से बड़ी बहन कंचन लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। वह 'जस्टिस फॉर निक्की' की मुहीम चला रही है। अब पुलिस कंचन से नए सिरे से पूछताछ करेगी। घटना के बाद से अब तक वह कंचन इंस्टाग्राम पर 44 पोस्ट कर चुकी है। 6 दिनों के भीतर उनके अकाउंट पर 34 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्टों में निक्की को इंसाफ दिलाने और ससुरालवालों को सजा दिलाने की बातों का जिक्र है। जब निक्की की मौत हुई थी, तब कंचन के इंस्टाग्राम अकाउंट makeover_by__kanchan पर करीब 49 हजार फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 83 हजार तक पहुंच गए। वहीं, एक अकाउंट Kanchanbhati6668 पर 67.3 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं। इन सभी पोस्ट में घटना का जिक्र किया गया है। .............................
निक्की की मौत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें : नोएडा में पत्नी को जलाने वाला बोला- मुझे पछतावा नहीं, पिता ने कहा- दरिंदे को फांसी दी जाए नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन भाटी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर पर गोली मारी। बावजूद इसके अकड़ कम नहीं हुई। वहीं, निक्की के पिता और परिवार की आंखों में दर्द और गुस्सा है। पिता ने कहा, शादी में गाड़ी, सोना, कैश मिलने के बाद भी और दहेज के लिए निक्की को जला दिया गया। दरिंदे को फांसी दी जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to
Read more