एग्जाम के चारों पेपर की संभावित आंसर-की:सभी 400 सवालों के उत्तर, 82 सवाल ऐसे, जिन पर एक्सपर्ट में मतभेद, जानिए आपके कितने नंबर संभव
1 week ago

हरियाणा में 3 साल बाद कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हो गया। 26 और 27 जुलाई को कुल चार शिफ्ट में एग्जाम हुआ। करीब 13.48 लाख युवाओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। कुल कितने युवाओं ने परीक्षा दी? इसे लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया लेकिन 90% से अधिक उपस्थिति रहने का अनुमान है। अब सभी को HSSC की ओर से जारी की जाने वाली आंसर-की का इंतजार है, ताकि कैंडिडेट्स को यह आइडिया लग सके कि 100 नंबर में से उनके कितने नंबर आ सकते हैं। वैसे आयोग ने आंसर-की दो से तीन दिन के अंदर जारी करने की बात कही है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की इसी जिज्ञासा को देखते हुए दैनिक भास्कर ने प्रदेश के चार अलग-अलग शहरों के एक्सपर्ट की मदद से संभावित आंसर-की तैयार करवाई। यह संभावित आंसर-की पूरी तरह से एक्सपर्ट ने तैयार की है। HSSC की आधिकारिक आंसर-की में बदलाव संभव है। एक्सपर्ट के मुताबिक मॉर्निंग सेशन में पूछे गए सवालों के एक से ज्यादा विकल्प हो सकते हैं। 26 और 27 जुलाई को हुए CET एग्जाम की चारों शिफ्टों के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार की गई संभावित आंसर-की पढ़िए... 1: 1857 के भारतीय विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने बल्लभगढ़ राज्य पर कब्जा कर लिया था। इसका अंतिम शासक कौन था?
उत्तर: नाहर सिंह 2. संख्याओं के संयोजन का चयन कीजिए ताकि तदनुसार व्यवस्थित अक्षर एक सार्थक शब्द बना सकें।
उत्तर: 4 6 2 5 3 1 3. आप सुबह-सुबह उगते सूरज की ओर मुँह करके खड़े हैं। आप 90° दक्षिणावर्त, फिर 45°वामावर्त घूमते हैं। अब आप किस दिशा की ओर मुंह करके खड़े हैं?
उत्तर: दक्षिण-पूर्व 4. एक निश्चित कूट में, "TEACHER" को "VGCEJGT" के रूप में लिखा जाता है। उसी कूट में "DULLARD" को किस प्रकार लिखा जाएगा?
उत्तर : FWNNCTF 5. भारतीय राज्य संविधान के किस अनुच्छेद ने हरियाणा को एक अलग राज्य के रूप में बनाने में सहायता की?
उत्तर: अनुच्छेद 3 6. हरियाणा बजट 2025-26 के तहत, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के कल्याण के लिए कितनी राशि आबंटित की गई है?
उत्तर : ₹5,000 करोड़ 7. निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा राज्य में एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
उत्तर: हरियाणा मानवाधिकार आयोग 8. हरियाणा में 'पिंजौर गार्डन' (यादविन्द्रा गार्डन) किस वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है?
उत्तर : मुगल गार्डन वास्तुकला 9. हरियाणा में निम्नलिखित में से कौन-सा उद्यान/अभयारण्य रामसर स्थल है?
उत्तर: सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान 10. अरुण का वेतन बिश्नोई के वेतन से 25% अधिक है। चरण अरुण से 40% कम कमाता है। दीपक बिश्नोई से 30% अधिक कमाता है। दीपक का वेतन चरण के वेतन से कितना अधिक है?
उत्तर: 73.33% 11. उत्तर : 2 12. 14 सेमी भुजा वाले एक ठोस धातु के घन को पिघलाकर 1 सेमी त्रिज्या वाले छोटे गोले बनाए जाते हैं। ऐसे कितने गोले बनाए जा सकते हैं?
उत्तर: 655 13. उत्तर : 240 14. 6 लड़कों का औसत वज़न 50 किलोग्राम है। एक 7वाँ लड़का भी शामिल हो जाता है और नया औसत 4% बढ़ जाता है। बाद में, एक 8वाँ लड़का भी शामिल हो जाता है और औसत 1 किलोग्राम बढ़ जाता है। 8वें लड़के का वज़न (किलोग्राम में) क्या है ?
उत्तर : 60 15. जमीन पर एक बिंदु A से, एक ऊर्ध्वाधर मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° है। एक बिंदु B से, जो बिंदु A से मीनार के आधार से 50 मीटर अधिक निकट है, मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 60° है। मीनार की ऊंचाई (मीटर में) क्या है? उत्तर : 16. निम्नलिखित में से कौन-सी नीति का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं-सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलना है?
उत्तर : डीएवाई एनआरएलएम (DAY-NRLM) 17. कथन 1 : प्रधान मध्याह्न रेखा (याम्योत्तर) ग्रीनविच से होकर गुजरती है। कथन II : यह 0° अक्षांश पर है।
उत्तर: कथन । सही है, लेकिन कथन II गलत है। 18. निम्नलिखित में से कौन-सी परिघटना नीले आकाश की उपस्थिति को सबसे अच्छी तरह से समझाती है ?
उत्तर : प्रकाश का तरंगदैर्ध्य-आधारित प्रकीर्णन 19. भारत ने 2024 में किस प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की?
उत्तर : बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन। हालांकि, रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब जी20(G20) शिखर सम्मेलन है। 20. एक कागज़ के टुकड़े को प्रश्न आकृतियों में दिखाए अनुसार मोड़ा और कोटा गया है। दी गई उत्तर आकृतियों से बताइए कि खोलने पर यह कैसा दिखाई देगा। उत्तर : गुरुग्राम और हिसार के एक्सपर्ट के मुताबिक B व सोनीपत और रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब C है। 21. घन के छह फलकों को लाल, नीले, और हरे रंग से इस तरह रंगा गया है कि कोई भी दो आसन्न फलकों का रंग एक जैसा न हो। फिर घन को 64 छोटे घनों में काटा गया। कितने घनों में केवल एक फलक लाल रंग का है? उत्तर : 24। हालांकि, सोनीपत एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब 8 है। 22. श्रृंखला पूरी कीजिए: 7. 4. 11. 22. 17. 34. ?
उत्तर : 27 23. हरियाणा में उत्पन्न होने वालीदेशी मवेशी नस्लों के सही युग्म की पहचान कीजिए: उत्तर : हरियाना गाय और मुर्रा भैंस 24. हरियाणा के भौगोलिक क्षेत्र का कितना प्रतिशत संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, संरक्षण रिजर्व) द्वारा कवर किया गया है ?
उत्तर : 0.75% 25. हरियाणा की परिवार पहचान पन्न (पीपीपी) प्रणाली के तहत, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
उत्तर : केवल हरियाणा के निवासियों को ही फैमिली आईडी (ID) मिलती है। हालांकि, गुरुग्राम और रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब सभी निवासियों के लिए पीपीपी अनिवार्य है। 26. हरियाणा (और पूरे भारत में) किस पक्षी प्रजाति की जनसंख्या में गिरावट एक महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दा है, जिसका मुख्य कारण पशु चिकित्सा में डिक्लोफेनक का उपयोग है ?
उत्तर : गिद्ध 27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. उत्तर भारत में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र हरियाणा के हिसार जिले में बनाया जा रहा है।
II. हरियाणा सरकार ने 'मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मज़दूर जीवन सुरक्षा योजना' के लिए आयु सीमा हटा दी है।
III.सरस आजीविका मेले का तीसरा संस्करण गुरुग्राम में आयोजित किया गया था।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं ? उत्तर : केवल II और III 28. 2022 में, निर्यात तैयारी सूचकांक में हरियाणा भारतीय राज्यों में ----- स्थान पर था।
उत्तर : 5वें 29. 1990 में अपने कविता संग्रह “बीरे दा व्याह के लिए हरियाणवी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीतने वाले हरियाणा कवि कौन थे ?
उत्तर : उदय भानु हंस। हालांकि, गुरुग्राम और सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब मेवा राम गौड़ है। 30. हरियाणा विधान सभा में अनुसूचित जातियों (एससी) के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की वर्तमान संख्या कितनी है ?
उत्तर : 17 31. निम्नलिखित प्रश्न में, ज्ञात कीजिए कि उत्तर आकृतियों (A), (B), (C) और (D) में से कौन-सी आकृति आव्यूह को पूरा करती है। उत्तर : 32. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख पेय पदार्थ, कॉफी और मृदु (शीतल) पेय के बीच संबंध दर्शाता है ?
उत्तर : 33. एक संख्या में 20% की वृद्धि की जाती है, फिर 30% की कमी की जाती है, और अंत में फिर 50% की वृद्धि की जाती है। संख्या में इसके मूल मान से शुद्ध प्रतिशत परिवर्तन क्या?
उत्तर : 26% 34. दो वस्तुएं हैं, जिनमें प्रत्येक का विक्रय मूल्य ₹ 120 है। एक को 25% लाभ पर बेचा गया, दूसरी को 25% हानि पर दुकानदार का शुद्ध लाभ या हानि क्या है ?
उत्तर : ₹16 की हानि 35. एक धनराशि को साधारण ब्याज की एक निश्चित दर पर 3 वर्षों के लिए निवेश करने पर ₹ 1,200 प्राप्त होते हैं। यदि उसी धनराशि को चक्रवृद्धि ब्याज की समान दर (वार्षिक रूप से संयोजित) पर 2 वर्षों के लिए निवेश किया जाए तो ₹ 840 प्राप्त होंगे। मूल धनराशि (मूलधन) और व्याज दर क्या हैं?
उत्तर : मूलधन : ₹4,000,दर: 10% 36. एक अर्धगोले और शंकु के आयतन बराबर हैं। यदि शंकु की ऊँचाई h है और दोनों की त्रिज्या r है, तो r के पदों में h ज्ञात कीजिए।
उत्तर : 2r 37. यदि 180 मीटर लम्बी रेलगाड़ी, एक आदमी को 9 सेकंड में पार करती है, तो उसे 280 मीटर लम्बे प्लेटफॉर्म को पार करने में कितना समय लगेगा ? उत्तर : 23 सेकंड 38. एक फैक्टरी एक विशेष प्रकार के विजेट बनाने के लिए तीन मशीनों (A, B और C) का उपयोग करती है। मशीन A और B एक साथ काम करके 4 घंटे में 100 विजेट बना सकती हैं। मशीन B और C एक साथ काम करके 5 घंटे में 100 विजेट बना सकती हैं। मशीन A और C एक साथ काम करके 2.5 घंटे में 100 विजेट बना सकती हैं। यदि मशीन A अकेले काम करे, तो उसे 100 विजेट बनाने में कितना समय लगेगा ?
उत्तर : 40/9 घंटे। हालांकि, रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब 4.5 घंटे है। 39. यदि 5 @ 1 = 60; 12 @ 8 = 200; 16 @ 2 = 180 है; तो 16 @ 10 = का मान क्या है
उत्तर : 260 40. एक घन के छह फलकों पर छह अलग-अलग प्रतीक बने हुए हैं। प्रतीक हैं - बिंदु, वृत्त, त्रिभुज, वर्ग, क्रॉस और तीर आकृतियों में घन की तीन अलग-अलग स्थितियाँ दर्शाई गई हैं। वर्ग के विपरीत कौन-सा प्रतीक है? उत्तर : वृत्त 41. "सूर्य ग्रहण मेला" एक अनोखा और महत्त्वपूर्ण आयोजन है, जो विशेष रूप से हरियाणा के किस तीर्थ स्थल पर सूर्य ग्रहण होने पर आयोजित किया जीता है ?
उत्तर : ब्रह्म सरोवर, कुरुक्षेत्र 42. हरियाणा में हाल के बुनियादी ढांचे (अवसंरचना) के विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
उत्तर : राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी अंबाला और नारनौल को जोड़ता है। 43. थानेसर में कौन-सा मंदिर राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में कार्य करता था ?
उत्तर : स्थानेश्वर महादेव मंदिर 44. विषम ज्ञात कीजिए: (A) प्रिज्म (B) दर्पण (C) लेंस (D) खिड़की (E) उत्तर नहीं देना चाहते उत्तर : खिड़की 45. विषम ज्ञात कीजिए : (A) 417 (B) 370 (C) 153 (D) 371 (E) उत्तर नहीं देना चाहते उत्तर : हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम के एक्सपर्ट ने इसका राइट आंसर 370 बताया, जबकि रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब 417 है। 46. एक निश्चित संख्या को 15,20; या 25 से विभाजित करने पर हमेशा 8 शेष बचता है। ऐसी सबसे छोटी संख्या कौन-सी है जो 500 से भी बड़ी है ?
उत्तर : 608 47. यदि READ को 94 (18 x 5+1 x4) के रूप में कोडित किया जाता है, तो MATH को कैसे कोडित किया जाएगा?
उत्तर : 173 48. चार व्यक्ति - P,Q, R और S - चोरी के एक मामले में संदिग्ध हैं। वे निम्नलिखित कथन कहते हैं :
P कहता है : "Q दोषी है।"
Q कहता है : "R दोषी है।"
R कहता है : "P निर्दोष है।"
S कहता है : "मैं निर्दोष हूँ।
यदि यह ज्ञात है कि उनमें से वास्तव में एक ही दोषी है और केवल दोषी व्यक्ति झूठ बोलता है (सभी निर्दोष लोग सच बोलते हैं), तो दोषी कौन है ?
उत्तर : Q 49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. हरियाणा भारत के भौगोलिक क्षेत्र का 2.34% भाग घेरता है।
II. सरकार ने मादा नीलगायों को गोली मारने को वैध कर दिया है।
III. लेंटाना कैमारा हरियाणा वन पारिस्थितिकी तंत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण खतरा है।
उपर्युक्त में से कौन-सा से कथन सही है? उत्तर : हिसार और गुरुग्राम के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब केवल III है। जबकि, रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि केवल II और III ठीक है। सोनीपत के एक्सपर्ट ने इसका जवाब नहीं दिया। 50. निम्नलिखित में से संस्थानों और उनके स्थानों का कौन-सा युग्म गलत है ?
उत्तर : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान - पंचकुला (आईएआरआई) 51. हरियाणा में मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एमबीबीवाई) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. इस योजना में 46 बागवानी फसलों को शामिल किया गया है।
II. सब्जियों मसालों के लिए प्रीमियम ₹ 750 एकड़ है।
III. सब्जियों/मसालों के लिए अधिकतम मुआवजा ₹ 15,000/एकड़ है।
उत्तर : केवल । और II 52. मूल भारतीय संविधान में ---- मौलिक अधिकार थे जबकि वर्तमान में इसमें ---- मौलिक अधिकार हैं।
उत्तर : 7; 6 53. एक बाल्टी को शुरू में उसकी क्षमता के 3/8 तक पानी से भरा जाता है। फिर, बाल्टी में मौजूद पानी का 1/2 हिस्सा बाहर निकाल दिया जाता है। इसके बाद, बाल्टी की कुल क्षमता के 1/4के बराबर पानी डाला जाता है। अंत में, बाल्टी में मौजूद पानी की नई कुल मात्रा का 1/3 बाहर निकाल दिया जाता है। मूल बाल्टी की कुल क्षमता का कितना भाग अभी भी पानी से भरा हुआ है ?
उत्तर : 7/24 सवाल 54. 55. निम्नलिखित में से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और उनके मुख्यालयों का कौन-सा एक युग्म गलत है ?
उत्तर : आईएईए (IAEA) - द हेग, नीदरलैंड्स 56. यदि LCM (a, b) = 84 और HCF (a, b) = 7 है, तो कौन-से युग्म की a और b के मानों के होने की संभावना है ?
उत्तर : 21 और 28 57. निम्नलिखित में से किस शहर को 2024 'एशिया की हरित राजधानी" का खिताब दिया गया ?
उत्तर : सिंगापुर 58. भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
I. इसमें सूरत, वडोदरा और साबरमती सहित 12 स्टेशन होंगे।
II. इसमें भारत की पहली समुद्र के नीचे की रेल सुरंग का निर्माण शामिल है।
III. इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर तीन घंटे से कम होने की उम्मीद है।
IV. इसे जापान से वित्तीय और तकनीकी सहायता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है।
उत्तर : I, II, III और IV 59. यदि वैश्वीकरण के बाद किसी देश का गिनी गुणांक बढ़ता है, तो यह क्या दर्शाता है?
उत्तर : आय असमानता और भी बदतर हो जाना 60. पीएम केयर्स फंड की ट्रस्ट डीड किस अधिनियम के तहत पंजीकृत की गई थी?
उत्तर : हिसार और गुरुग्राम के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 है। जबकि, रोहतक और सोनीपत के एक्सपर्ट्स का कहना है कि पंजीकरण अधिनियम, 1908 है। 61. हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा हरियाणा के पांच प्राकृतिक भौगोलिक प्रभागों में से एक नहीं है?
उत्तर : बुंदेलखंड पठार 62. ईमेल के संदर्भ में "MIME" का क्या अर्थ है?
उत्तर : मल्टीपरपस इंटरनेट मेल एक्सटेंशंस 63. डेटा संग्रहण की इकाइयों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
I. 1गीगाबाइट (GB), 1टेराबाईट (TB) से छोटा है।
II. 1 किलोबिट (Kb), 1024 बिट्स के बराबर है।
III. 1 मेगाबिट (Mb), 1 मेगाबाइट (MB) का 1/8वाँ भाग है।
उत्तर : हिसार और गुरुग्राम के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब केवल 1 और II है। जबकि, रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि I और III जवाब है। सोनीपत के एक्सपर्ट ने इसका जवाब नहीं दिया। 64. 'चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम हरियाणा के किस शहर में स्थित है ?
उत्तर : लाहली 65. निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में उष्णकटिबंधीय आर्द्र और शुष्क (सवाना) जलवायु है?
उत्तर : बेंगलुरु 66. युद्धप्रिय (मार्शियल) और आदिवासी मूल वाला "छऊ” नृत्य मुख्य रूप से किस भारतीय राज्य से है? उत्तर : पश्चिम बंगाल 67. डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के तहत, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा का प्रसंस्करण करते समय निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि निषिद्ध है?
उत्तर : बच्चों की ट्रैकिंग या व्यवहारिक निगरानी। जबकि, सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब बच्चों का डेटा एन्क्रिप्टेड रूप से संग्रहीत करना है। 68. कोपेन जलवायु वर्गीकरण में जलवायु को वर्गीकृत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक उपयोग नहीं किया जाता है?
उत्तर : हवा 69. मोढेरा का सूर्य मंदिर किस स्थापत्य शैली को प्रदर्शित करता?
उत्तर : मारू-गुर्जर 70. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा दिए जाने वाले 'युवा लेखक सम्मान पुरस्कार' क्वा संशोधित मानदेय क्या है?
उत्तर : ₹1,00,000। जबकि, सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब 50,000 है। 71. हरियाणा में चित्रकला के इतिहास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
उत्तर : हरियाणा में सबसे पुरानी कलात्मक अभिव्यक्तियों की खोज सिसवाल साइट पर की गई थी, जिसमें काले और सफेद रंग में मिट्टी के बर्तन पर चित्रित डिजाइन थे। 72. हरियाणा का कैथल शहर ऐतिहासिक रूप से किस प्रसिद्ध महिला योद्धा से संबंधित है?
उत्तर : रजिया सुल्तान 73. ईमेल एड्रेसेस के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा /से कथन ग़लत है /हैं?
I. ईमेल एड्रेस में ''चिह्न अवश्य होना चाहिए।
II. ईमेल एड्रेस केस सेंसिटिव होता है (उदाहरण के लिए [email protected]. john/@example.com अलग है)।
III. ईमेल के To" फ़ील्ड में केवल एक प्राप्तकर्ता हो सकता है।
उत्तर : केवल II और III 74. एक्सेल में कौन-सी सुविधा आपको सेलों को उनके मानों के आधार पर फॉर्मेट करने के लिए नियम निर्धारित करने की अनुमति देती है?
उत्तर : कंडीशनल फॉर्मेटिंग 75. निम्नलिखित में से कौन-सा "हाइपरलिंक" का वर्णन करता है?
उत्तर : एक क्लिक करने योग्य ऑब्जेक्ट जो आपको किसी अन्य वेब रिसोर्स पर ले जाता है। 76. Despite the thunderstorm, the old man remained seated on the poreh, staring into the distance.Rain lashed the ground around him, buthe didn't flinch. His eyes, clondy with age, fixed ot something far beyond the horizon --- something only he could see. The storm was loud, but whatever echoed in his mind wns louder. What can be inferred about the man ? उत्तर : हिसार और रोहतक एक्सपर्ट्स के मुताबिक He was deep in thought. जबकि, सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि He didn't notice the storm इसका जवाब है। गुरुग्राम एक्सपर्ट ने अटेम्प्ट नहीं किया। 77. Rewrite the following sentence Someone is watching in a passive voice. us.
उत्तर: We are being watched by someone. जबकि, गुरुग्राम के एक्सपर्ट ने इस को अटेम्प्ट नहीं किया। 78. Which of the following is correctly spelled? उत्तर : Inevitable। जबकि, सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब Inevatable है। 79. Fill in the blank with the correct tense : By the time we arrived, the show--- उत्तर : had started। जबकि, सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब starts है। 80. In which sequence should the following sentences be arranged to form a cohesive passage?
I. His parents encouraged him to try again.
II. He failed the mathematics test.
III. He studied hard for the next one.
IV. Eventually, he passed with good marks. उत्तर : हिसार और सोनीपत एक्सपर्ट का कहना है कि जवाब I, I, III, IV है। जबकि, रोहतक एक्सपर्ट का कहना है कि II, I, III, IV। गुरुग्राम के एक्सपर्ट ने इसे सवाल को अटेम्प्ट नहीं किया। 81. Identify which part of the following sentence has an error.
सही उत्तर : I 82. Which of the follow best describes the phrase "Throw in the towel"?
उत्तर : To give up। जबकि सोनीपत के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब To win है। 83. Change the following sentence into Direct Speech: She asked me if I was fine.
उत्तर : She asked me, "Are you fine?" जबकि सोनीपत एक्सपर्ट का कहना है कि She said, "Are you fine? सही जवाब है। 84. What is the antonym of "Ambiguous"?
उत्तर : Definite। जबकि, सोनीपत एक्सपर्ट का कहना है कि Unclear सही जवाब है। 85. Which of the following describes a person who speaks many languages?
उत्तर : हिसार और रोहतक के एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब Polyglot है। जबकि सोनीपत एक्सपर्ट ने Monoglot जवाब दिया। गुरुग्राम एक्सपर्ट ने इसे अटेम्प्ट नहीं किया। 86. निम्नलिखित में से 'डांडी' शब्द है:
उत्तर : देशज। सोनीपत के एक्सपर्ट ने इसका उत्तर नहीं दिया। 87. 'युद्ध में मारे जाना' के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
उत्तर : हिसार और गुरुग्राम के मुताबिक खाक में मिलना। जबकि, सोनीपत और रोहतक के मुताबिक खेत रहना जवाब है। 88. निम्नलिखित शब्दों में से संबंधबोधक शब्द है :
उत्तर : निकट। जबकि, सोनीपत एक्सपर्ट का कहना है कि इसका जवाब भांति है। 89. ‘ऊंट किस करवट बैठता है’ लोकोक्ति का सही अर्थ है:
उत्तर : परिणाम में अनिश्चितता होना 90. निम्नलिखित में से अव्ययी भाव समास है:
उत्तर : अनुकूल 91. निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए:
उत्तर : शीतल गन्ने का रस पीजिए। 92. निम्नलिखित में से महाप्राण ध्वनियों के सही समूह का चयन कीजिए :
उत्तर : ख्,घ् 93. निम्नलिखित शब्द युग्मों में सही अर्थ वाला शब्द युग्म नहीं है:
उत्तर : पवन - हवा, पावन- अपवित्र 94. 'शंकर' शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा :
उत्तर : शम् + कर। जबकि रोहतक एक्सपर्ट का कहना है कि शम्+र सही जवाब है। 95. निम्नलिखित में से कौन-सा अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद नहीं है?
उत्तर : प्रेरणार्थक वाक्य 96. निम्नलिखित में से अविकारी शब्द है
उत्तर : समुच्चयबोधक 97. निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा निपात नहीं है?
उत्तर : और 98. उपर्युक्त पंक्तियों में अलंकार है : मोर मुकुट की चन्द्रकनि, त्यों राजत नन्दनन्द। मनु ससि सेखर को अंकस, किए सेखर सतचन्द।
उत्तर : उत्प्रेक्षा 99. निम्नलिखित में से तत्सम शब्दों का समूह है :
उत्तर : हिसार और गुरुग्राम के मुताबिक पुहुप, राशि, मुख, पृष्ठ और सोनीपत व रोहतक के मुताबिक निपुण, पुष्कर, पक्षी, धर्म सही जवाब है। 100. निम्नलिखित विकल्पों में से बहुवचन का चयन कीजिए :
उत्तर : गुरुजन 1. हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों की सिंचाई कौन-सी नहर करती है?
उत्तर : गुरुग्राम नहर 2. उत्तर : -1 3. यदि 'A' का अर्थ '+' है, 'B' का अर्थ "-", 'C' का अर्थ '÷' है, 'D' का अर्थ '*' है, तो 18A12C6D2B5 का मान है
उत्तर : 17 4.हरियाणा के सोनीपत जिले में स्थित निम्नलिखित में कौन सा जापान और फ्रांस के बीच संयुक्त उधम है।
उत्तर : याकुल्ट डैनोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 5. यदि sin²θ – cos²θ = 0 है, तो θ है?
उत्तर : 45° 6. भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
i. अनुच्छेद 48 राज्यों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने की परिकल्पना करता है।
ii. भारत की संसद ने 2006 में 86वां संविधानिक संशोधन अधिनियम प्रस्तुत किया।
iii. 86वें संविधानिक संशोधन के माध्यम से संविधान में अनुच्छेद 21A शामिल किया गया है।
iv. शिक्षा का अधिकार 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक मौलिक अधिकार है। उत्तर : केवल iii और iv 7. फुलकारी का अर्थ है?
उत्तर : शॉल बनाने की एक कला 8. दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 11 है। यदि अंकों को उलट दिया जाए, तो वास्तविक संख्या से नई संख्या 9 अधिक है। वास्तविक संख्या क्या है?
उत्तर : 56 को हिसार, गुरुग्राम, रोहतक के एक्सपर्ट ने सही बताया, जबकि सोनीपत के एक्सपर्ट ने 45 को करेक्ट कहा) 9. दो संख्याओं a और b के म.स.प. और ल.स.प. के बीच का संबंध क्या है?
उत्तर : म.स.प. ×ल.स.प. = a × b 10. हरियाणा में महिलाओं द्वारा दाहिने हाथ के अंगूठे में पहने जाने वाली शीशे से जड़ी अंगूठी का नाम क्या है।
उत्तर : आरसी 11. जलवायु के वर्गीकरण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. जलवायु का सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला वर्गीकरण वी. कोपेन द्वारा विकसित किया गया अनुभवजन्य जलवायु वर्गीकरण योजना है।
2. वी. कोपेन ने वनस्पति और जलवायु के वितरण के बीच घनिष्ठ संबंध की पहचान की।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/ हैं? उत्तर : 1 और 2 दोनों 12. हरियाणा में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया?
उत्तर : तीन 13. यदि 6 पुरुष और 8 लड़के किसी कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं तथा 26 पुरुष और 48 लड़के उसी कार्य को 2 दिन में कर सकते हैं, तो 15 पुरुष और 20 लड़के उसी कार्य को कितने समय में करेंगे?
उत्तर : 4 दिन 14. प्रथम 40 प्राकृतिक संख्याओं का औसत क्या होगा?
उत्तर : 20.5 15. हरियाणा के ‘स्वांग सम्राट’ के नाम से कोन लोकप्रिय है
उत्तर : पंडित लखमी चंद 16. इंटरनेट पर प्रसारित डेटा चंक को क्या कहा जाता है ?
उत्तर : पैकेट 17. नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जी. डी. पी) क्या है
उत्तर : वर्तमान बाजार मूल्यों पर मूल्यांकन किया गया सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 18. हरियाणा के किस जिले में शीतला माता मेला लगाया जाता है?
उत्तर : गुरुग्राम 19. किसी परीक्षा में एक उम्मीदवार 20% अंक प्राप्त करने के बाद 20 अंकों से अनुत्तीर्ण हो जाता है। जबकि दूसरा उम्मीदवार जो 30% अंक प्राप्त करता है, उसे उत्तीर्ण अंकों से 40 अंक अधिक मिलते हैं। परीक्षा कुल कितने अंकों की है।
उत्तर : 600 20. निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला में कुछ अक्षर लुप्त हैं जो क्रम से नीचे दिए विकल्पों के रूप में दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए।
_bc _ca _aba _c _ca उत्तर : abcbb 21. हरियाणा में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
उत्तर : करनाल 22. हरियाणा राज्य में जिलास्तर पर ग्रामीण विकास के लिए पंचायती राज का कौन सा स्तर उत्तरदायी है?
उत्तर : जिला परिषद को हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत एक्सपर्ट ने ठीक बताया, जबकि रोहतक ने ग्राम पंचायत आंसर दिया) 23. भारत का पहला आम चुनाव कब हुआ था?
उत्तर : 1951–52 24. हरियाणा के किस जिले में बड़खल झील स्थित है?
उत्तर : फरीदाबाद 25. यदि a : b = 5 : 7 और b : c = 8 : 9, तो a : c का अनुपात क्या होगा?
उत्तर : 40 : 63 26. इंटीग्रेटेड सर्विस डिजिटल नेटवर्क (आई.एस.डी.एम) किस प्रकार के सिग्नल का उपयोग करता है?
उत्तर : डिजिटल 27. हरियाणा के सिरसा जिले में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया था?
उत्तर : चोरमार का युद्ध 28. निम्नलिखित में से कौन–सा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024 का भागीदार राज्य था।
उत्तर : ओडीशा 29. राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है:
उत्तर : 25 जनवरी 30. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाएगा, सिवाय —
उत्तर : कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार 31. घग्गर-हाकरा नदी घाटी को दो भागों में बांटा गया है, जहां वर्षा के मौसम में बाढ़ग्रस्त न होने वाले उच्च क्षेत्र को कहा जाता है?
उत्तर : बांगर 32. एक ट्रेन x कि.मी./घंटा की गति से 2 घंटे तक चलती है, फिर अपनी गति बढ़ाकर 10 कि.मी./घंटा कम कर देती है और अतिरिक्त 3 घंटे तक यात्रा करती है। यदि तय की गई कुल दूरी 370 कि.मी. है, तो ट्रेन की प्रारंभिक गति क्या है?
उत्तर : 80 किमी /घंटा हिसार, रोहतक, सोनीपत एक्सपर्ट का आंसर रहा, जबकि 90 किमी /घंटा का उत्तर गुरुग्राम से आया) 33. निम्नलिखित में से कौन अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थी और जिसका जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ था?
उत्तर : कल्पना चावला 34. हरियाणा के रिवाजों में ‘पीलिया’ ओढ़नी का क्या महत्व है?
उत्तर : एक पुत्र के जन्म के बाद बेटी को उसके माता–पिता द्वारा भेजा जाता है। 35. 1946 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कौन सा कम्प्यूटर तैयार किया गया था?
उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक डिले स्टोरेज ऑटोमैटिक कैल्कुलेटर (EDSAC) 36. अजंता गुफाओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
i. ये महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं।
ii. इनमें उनतीस गुफाएं हैं, जो लगभग आठ शताब्दियों की अवधि में बनाई गई हैं।
iii. गुफा संख्या 26 बहुत बड़ी है और पूरे आंतरिक हॉल में बुद्ध की विभिन्न छवियां उकेरी गई हैं।
iv. सबसे बड़ी छवि महापरिनिब्बान की है। उत्तर : उपर्युक्त सभी ( यह हिसार, गुरुग्राम के एक्सपर्ट का आंसर रहा, जबकि रोहतक से केवल प्रथम और सोनीपत एक्सपर्ट ने प्रथम और चौथे को सही बताया) 37. डी.एस.एस. का क्या अर्थ है?
उत्तर : डिजिटल सैटेलाइट सिस्टम को हिसार, गुरुग्राम, रोहतक के एक्सपर्ट ने सही बताया, जबकि सोनीपत से डायरेक्ट सैटेलाइट को करेक्ट बताया गया। 38. दिए गए विकल्पों में से वह शब्द चुनिए, जो निम्नलिखित शब्द CONVERSATION के अक्षरों का प्रयोग कर के नहीं बनाया जा सकता है।
उत्तर : STATION 39. टांगरी नदी किस नदी की सहायक नदी है?
उत्तर : घग्गर को हिसार, गुरुग्राम के एक्सपर्ट ने सही बताया, जबकि रोहतक, सोनीपत के अनुसार मारकंडा सही आंसर है। 40. एक वस्तु पर ₹ 3,000 अंकित है और वह 40% की छूट पर बेचा जाता है। यदि दुकानदार को लागत मूल्य पर 10% की हानि होती है, तो वस्तु का वास्तविक लागत मूल्य क्या था?
उत्तर : ₹2000 41. हरियाणवी दुल्हनों द्वारा पहने जाने वाला कौन-सा पारंपरिक आभूषण एक सोने की लड़ी से जुड़े गोलाकर गहने से बना होता है?
उत्तर : नथ को हिसार, गुरुग्राम के सही उत्तर बताया, जबकि सोनीपत और रोहतक के हिसार से करेक्ट आंसर बोरला है। 42. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए।
राष्ट्रीय उद्यान/वन्य जीव अभ्यारण — राज्य
a. कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान –पश्चिम बंगाल
B. सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान –उत्तराखंड
c. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान –राजस्थान
d. सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण –मध्यप्रदेश उत्तर :
A b c d
ii i iv iii ( हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत के अनुसार)
iii i iv ii (रोहतक एक्सपर्ट के अनुसार) 43. हरियाणा में चोखी ढाणी कहां स्थित है?
उत्तर : सोनीपत 44. किसी कूट भाषा में "in the end" को 'moh fjk omt है "end is near" का अर्थ azh moh bod है और "in near future" का अर्थ “omt azh epy” हैI “near” के लिए कूट क्या होगा?
उत्तर : azh 45. (0.3)³ का मान है।
उत्तर : 0.027 46. चालुक्य वास्तुकला शैली निम्नलिखित में से किस वास्तुकला शैली का अद्वितीय संश्लेषण है?
उत्तर : द्रविड़ और नागर शैली 47. निम्नलिखित हरियाणवी गायक में से कौन 1930 और 1940 के दशकों में हिंदी सिनेमा में गज़लों के लिए जानी जाती है?
उत्तर : जोहराबाई अम्बालेवाली 48. प्रश्न में दी गई आकृति के पैटर्न को विकल्पों में दी गई कौन से आकृति पूरा करेगी? उत्तर : हिसार एक्सपर्ट के हिसाब से BD गुरुग्राम व सोनीपत एक्सपर्ट के मुताबिक C रोहतक एक्सपर्ट ने B 49. A और B की आयु का योग 72 है। यदि उनकी आयु का अनुपात 23:13 है, तो B की आयु ज्ञात कीजिए?
उत्तर : 26 साल 50. निम्नलिखित में से कौन-सा स्टोरेज डिवाइस नहीं है?
उत्तर : मॉनिटर 51. हरियाणा की निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना अफ्रीका के ग्रेट ग्रीन वॉल से प्रेरित है?
उत्तर : अरावली ग्रीन वॉल परियोजना 52. एक दिन में कितनी बार घड़ी की सुइयां एक सीधी रेखा में लेकिन विपरीत दिशाओं में होती हैं? उत्तर : 22 53. भारत की नदी जल प्रणाली के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. दक्खन क्षेत्र में पूर्व में बहने वाली अधिकांश प्रमुख नदी प्रणालियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
2. दक्षिण प्रायद्वीप में कावेरी नदी भारत के 10 प्रतिशत क्षेत्र को कवर करने वाली दूसरी सबसे बड़ी नदी बेसिन है। उत्तर : हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत एक्सपर्ट के अनुसार केवल 1 आंसर सही है, जबकि रोहतक के एक्सपर्ट ने 1 और 2 को ठीक बताया। 54. निम्नलिखित में से कौन-सा आरेख चतुर्भुज, समचतुर्भुज और बाहुभुज के बीच सर्वोत्तम संबंध दर्शाता है ? उत्तर : 55. हरियाणा के किस क्षेत्र से मौसमी नदी मारकंडा निकलती है?
उत्तर : शिवालिक पहाड़ियां 56. अकबर के मंत्रीमंडल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
उत्तर : दीवान-ए-आली – दान के प्रभारी को हिसार, गुरुग्राम एक्सपर्ट ने करेक्ट बताया, जबकि रोहतक के अनुसार वकील और सोनीपत एक्सपर्ट के अनुसार खान ए सामान- गृह मंत्री राइट आंसर है। 57. दिए विकल्पों में से उस आकृति चयन कीजिए जिसमें निम्नलिखित आकृति छिपी हुई है। उत्तर : हिसार, गुरुग्राम और रोहतक एक्सपर्ट के मुताबिक B सोनीपत एक्सपर्ट के मुताबिक D 58. द्वितीय चतुर्थांश में एक बिंदू के भुज और कोटि के चिन्ह क्रमश: हैं
उत्तर : (−,+) 59. प्राप्त इनपुट के साथ कंप्यूटर क्या करता है?
उत्तर : यह इनपुट को प्रोसेस करता है और आउटपुट जनरेट करता है। 60. हरियाणा में पुरुषों द्वारा गले में पहने जाने वाले ऊनी मफलर का क्या नाम है?
उत्तर : गुलीबंद को हिसार, गुरुग्राम, रोहतक एक्सपर्ट ने राइट बताया जबकि सोनीपत के एक्सपर्ट के नजरिए से चादर सही आंसर है। 61. निम्नलिखित समरूपता पूर्ण कीजिए ? उत्तर : हिसार, रोहतक, सोनीपत एक्सपर्ट के मुताबिक C गुरुग्राम एक्सपर्ट के मुताबिक B 62. निम्नलिखित में से कौन-सी किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती? उत्तर : 4 63. वायु वेग मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है? उत्तर : एनीमोमीटर 64. निम्नलिखित में से कौन–सा सत्य नहीं है?
उत्तर : 65. सही विकल्प का चयन कीजिए, जो दिए गए शब्दों को उस क्रम में दर्शाता है, जैसे वे अंग्रेजी शब्दकोश में आते हैं। 1. Prestige, 2. Pristine, 3. Prescribe, 4. Prepaid, 5. Premium उत्तर : 5, 4, 3,1, 2 के क्रम को हिसार,गुरुग्राम, रोहतक के एक्सपर्ट ने सही बताया, जबकि सोनीपत एक्सपर्ट ने 5, 3, 4, 1, 2 को ठीक बताया। 66. एक चतुर्भुज के कोणों का अनुपात 3 : 4 : 4 : 7 है। सबसे छोटा कोण ज्ञात कीजिए:
उत्तर : 60° को हिसार, गुरुग्राम, रोहतक एक्सपर्ट ने सही बताया, जबकि सोनीपत की ओर से 140° ठीक बताया गया। 67. आनंद और दीपक ने क्रमशः ₹22,500 और ₹35,000 का निवेश करके व्यवसाय शुरू किया। ₹13,800 के कुल लाभ में से दीपक का हिस्सा कितना होगा?
उत्तर : ₹8,400 68. निम्नलिखित में कौन-से कंप्यूटर सिस्टम के प्राथमिक घटक हैं?
उत्तर : सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सी.पी.यू.), मेमोरी, इनपुट/ आउटपुट डिवाइस और स्टोरेज डिवाइस 69. गणितीय चि
Click here to
Read more