गोवा में सावंत कैबिनेट में बदलाव:पूर्व CM दिगंबर कामत और विधानसभा स्पीकर रमेश तावड़कर ने मंत्री पद की शपथ ली
11 hours ago

गोवा की सावंत कैबिनेट में गुरुवार को दो नए मंत्री शामिल हुए। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने राजभवन में कामत और तावड़कर को गोपनीयता की शपथ दिलाई। तावड़कर ने कैबिनेट में शामिल होने से कुछ घंटे पहले अपने पद से इस्तीफा दिया। कैनाकोना से विधायक 57 साल के रमेश ने सुबह विधानसभा परिसर में राज्य विधानमंडल सचिव नम्रता उलमान को अपना इस्तीफा सौंपा। गोविंद गौडे को 18 जून को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद एक मंत्री पद खाली हो गया था, जबकि एक अन्य मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। तावड़कर मार्च 2022 में गोवा चुनाव में भाजपा की जीत के तुरंत बाद विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। 2007 में विधानसभा के लिए चुने गए, इससे पहले उन्होंने भाजपा सरकारों में खेल, आदिवासी कल्याण और कृषि जैसे विभागों के साथ मंत्री के रूप में कार्य किया था। दिगंबर कामत 2007 से 2012 तक गोवा के कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे। राजनीतिक यात्रा कांग्रेस (1989-1994, 2005-2022) से शुरू की। बाद में वह सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हो गए। एक दिन पहले एक और मंत्री ने दिया था इस्तीफा गोवा के पर्यावरण, पोर्ट, कानून एवं न्यायपालिका तथा विधायी मामलों के मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। नुवेम से 68 साल के विधायक सेक्वेरा ने पणजी में बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना त्यागपत्र सौंपा। नुवेम विधानसभा से विधायक 68 साल के एलेक्सो सेक्वेरा नवंबर 2023 में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अचानक इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा- मैं स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। 7 विधायकों से साथ बीजेपी में शामिल हुए थे सेक्वेरा सितंबर 2022 में सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। सेक्वेरा 1999 में विधानसभा के उपाध्यक्ष और 2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के कार्यकाल में मंत्री भी रहे। स्क्वेरा ने सितंबर 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। नवंबर 2023 में निलेश काब्राल की जगह मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा- मैं निजी कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकाल के दौरान मुझे मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिला। ये खबरें भी पढ़ें... उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दिया:निकल पड़े आंसू, कहा- आज खुद को साबित करना पड़ रहा उत्तराखंड के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा- आज मुझे साबित करना पड़ रहा है कि उत्तराखंड के लिए क्या योगदान दया। प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में पहाड़ियों पर विवाद बयान दिया था। पूरी खबर पढ़ें... राहुल के बयान का विरोध करने वाले मंत्री का इस्तीफा:राजन्ना ने कहा था- वोटर लिस्ट गड़बड़ी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की नाकामी कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने सोमवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अपनी ही पार्टी को घेरने वाले बयान के बाद पद छोड़ने को कहा था। राजन्ना का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to
Read more