Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    महेंद्रगढ़ का जवान गोली लगने से गुजरात में हुआ शहीद:दो साल पहले हुई शादी, माता-पिता का इकलौता बेटा, हुआ अंतिम संस्कार

    4 hours ago

    1

    0

    महेंद्रगढ़ निवासी 29 वर्षीय भारतीय सेना के जवान की मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय गोली लगने से मौत हो गई। शहीद का आज (गुरुवार) देर शाम महेंद्रगढ़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व यात्रा भी शहर में निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। मृतक जवान की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं हुई। सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर जवान को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। महेंद्रगढ़ की सरस्वती कॉलोनी निवासी शहीद आशीष कुमार जो 165 आरटी रेजिमेंट गुजरात में तैनात था। बीते कल (बुधवार) मालखाने में हथियारों की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। गोली आशीष के लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। सेना के अन्य जवानों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद आज देर शाम शहीद आशीष का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया। चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि आज 9 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री हिसार कैंट की टुकड़ी सूबेदार राजकुमार व 16 जवानों द्वारा सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जुलूस निकाल, भारत माता की जय बोलते हुए आशीष को सलामी दी। शहीद आशीष के चचेरे भाई मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी। दो साल पहले हुई थी शादी शहीद आशीष की दो साल पहले गांव नांगल हरनाथ में शादी हुई थी। आशीष शर्मा के एक बहन है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पार्थिव शरीर पहुंचने पर घर में हाहाकार मच गया। शहीद आशीष का व शाम के करीब छह बजे बॉयज कॉलेज के पास पहुंचा। जहां से सैकड़ों मोटरसाइकिल हाथ में लेकर आशीष शर्मा अमर रहे अमर रहे के नारे लगाते हुए सरस्वती कॉलोनी में पहुंचे। यहां से गुजरी शहीद की अंतिम यात्रा उसके बाद शहीद की यात्रा देवीलाल पार्क से होते हुए अंबेडकर चौक बालाजी चौक आजाद चौक, 11 हटा बाजार, मोहल्ला नथूवाला, मौकों का बंगड़ी से होते हुए मोदाश्रम में पहुंची। जहां पर सलामी दी गई और तिरंगा शहीद आशीष शर्मा के ताऊ ओमप्रकाश को दिया गया। चाचा जुड़े हुए सामाजिक संस्थाओं से जवान आशीष के चाचा शहर की आदर्श रामलीला के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं उनके दूसरे चाचा ओमप्रकाश भी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते हैं। जिसके कारण शहर की अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोग भी काफी संख्या में आशीष को अंतिम विदाई देने पहुंचे। ये लोग रहे मौजूद अंतिम यात्रा में रमेश सैनी अध्यक्ष नगर पालिका, राजेंद्र शर्मा को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश वैद, यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र उर्फ बंटी व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नमन आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबाला में एनसीडीसी 18 महीने में बनकर होगा तैयार:केन्द्रीय मंत्री ने दिए काम में तेजी लाने के निर्देश, हरियाणा को फायदा होगा
    Next Article
    पंजाब में 11 लाख के राशन कार्ड कटेंगे:गाड़ी व टैक्स भरने वालों ने बनाए, पंजाब सरकार बोली- गरीबों के कार्ड काटे जा रहे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment