हिमाचल के बनाला में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:2000 टूरिस्ट फंसे; पंजाब में 7 जिलों में बाढ़, सेना पहुंची, गांव खाली कराए
14 hours ago

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुआ है। राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे है। राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें... देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें...
Click here to
Read more