Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, 10 गाड़ियां दबी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे कई जगह बंद; MP में बाढ़ के हालात, मुंबई में रेड अलर्ट

    14 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह चार बजे के करीब कुल्लू के टकोली में बादल फटा। कुल्लू के पनारसा, नगवाई में भी फ्लैश फ्लड के बाद चारो तरफ मलबा बिखरा है। मध्य प्रदेश में अगस्त में भी बाढ़ के हालात हैं। बड़वानी के राजपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां के नगर पालिका उपाध्यक्ष की कार नदी में बह गई। प्रदेश में 939.8mm बारिश होती है। अब तक 787.4mm हो चुकी है। जो कुल बारिश का 84% है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। फतेहपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 10 से अधिक गांवों में पानी घुस गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 0.8mm बारिश हुई, जो सामान्य 8.8mm से 91% कम है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 516.2mm बारिश हुई है, जो सामान्य 488.9mm से 6% ज्यादा है। मुंबई में तेज बारिश का रेड अलर्ट है। यहां के विक्रोली में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोग घायल हुए थे। आज भी यहां बारिश जारी है। रायगढ़ जिले में अंबा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। रत्नागिरी जिले में भी जगबुडी-कोडवली नदियां भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें... देशभर में शनिवार को बारिश का डेटा, मैप से समझें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Activity wall panels for a truly sensory exploration for your child; Top 6 picks for fine motor skills development
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जन्माष्टमी पर हुआ दही हांडी का आयोजन, मुंबई और ठाणे में 2 लोगों की मौत, 117 घायल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment