Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल की श्रुति बनीं आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की टॉपर:ST श्रेणी में देश में पहला स्थान, 99.69 पर्सेंटाइल किए हासिल; पिता टीचर

    11 hours ago

    4

    0

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की डॉ. श्रुति नेगी ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा-2025 (AIAPGET-2025) में शानदार प्रदर्शन किया है। डॉ. श्रुति ने पूरे देश में अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। किन्नौर की श्रुति नेगी ने AIAPGET-2025 में 99.69 पर्सेंटाइल हासिल किए। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्रुति खावंगी (कागरा) गांव की रहने वाली हैं। डॉ. श्रुति के के पिता वीरेंद्र सिंह नेगी शिक्षक हैं और माता सुषमा कुमारी नेगी गृहिणी हैं। रिकांगपिओ से प्रारंभिक शिक्षा श्रुति की प्रारंभिक शिक्षा रिकांगपिओ में हुई। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल से पूरी की। 12वीं की शिक्षा उन्होंने एसडी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने कांगड़ा स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला से बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री हासिल की। आयुर्वेद में मास्टर करेगी डॉ. श्रुति डॉ. श्रुति अब आयुर्वेद में मास्टर डिग्री करेगी। नेशनल लेवल के इस एग्जाम में श्रुति की उपलब्धि किन्नौर और हिमाचल के लिए गौरव की बात है। ओपन में भी डॉ. श्रुति का 82वां रेंक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amazon Sale 2025 offers: Up to 80% off on home gym essentials like treadmills, kettlebells, yoga mats, and more
    Next Article
    No H1-B visas, just leave the country after you get a degree: Steve Bannon's explosive comment on foreign students

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment