हिमाचल में भारी बारिश, ऊना शहर जलमग्न:100 घरों में पानी भरा, गाड़ियां-पशु आधे डूबे; मंडी में 1 सेकेंड में गिरा मकान
1 day ago

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीते 24 घंटे में 222.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे ऊना शहर और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। लोगों के पालतू जानवर और गाड़ियां आधे-आधे पानी में डूब गए। ऊना में इससे पहले साल 2011 में रिकॉर्ड 342 मिमी बारिश हुई थी। इस हिसाब से यह दूसरी बार भारी बारिश बताई जा रही है। ऊना में शुक्रवार अलसुबह 3 बजे बारिश शुरू हुई थी। राहत की बात यह है कि शनिवार सुबह 9 बजे बारिश थम गई। इसके अलावा कुल्लू, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के बाद मंडी में कैंची मोड़ के पास रात में दोबारा बंद हो गया। सुबह 9 बजे इसे बहाल कर दिया गया। वहीं, कुल्लू की मलाणा नदी पर बने बांध और यहां निर्माण कार्य में लगी मशीनरी शुक्रवार शाम को तेज बहाव में बह गई। जबकि, मंडी के थलौट में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से उत्तम राम नाम के व्यक्ति का घर एक सेकेंड में मिट्टी में मिल गया। घर तोड़ने के बाद यह चट्टान कुछ दूरी पर जाकर रुकी। बारिश के बाद नुकसान के PHOTOS... बारिश से नुकसान की पल पल की अपडेट..
Click here to
Read more