Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणा BJP ने कांग्रेस के दावों का मजाक उड़ाया:बोली- 22,000 वोट मिलते तो हम 22 सीटें और जीतते; राहुल गांधी ने कहा था- 22,779 वोटों से राज्य हारे

    17 hours ago

    5

    0

    22,779 वोटों से पूरा स्टेट हारने के राहुल गांधी के दावों का हरियाणा BJP ने मखौल उड़ाया है। भाजपा ने कहा कि अगर 22 हजार वोट हमारे आए होते तो हम 22 सीट और जीत जाते। BJP 7 सीटें 12592 के अंतर से हार गई थी। भाजपा अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी 22 हजार वोट की बात करते हैं। चुनाव में तो एक-एक वोट से हार जीत हो जाती है। वोटर लिस्ट से नाम कटने और जुड़ने की एक प्रक्रिया होती है। यह पूरी तरह निष्पक्ष होती है। बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने करीब 1 घंटे प्रेजेंटेशन दिया। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा था कि 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 8 सीटों पर महज 22,779 वोट से पूरा स्टेट हार गई। कांग्रेस और भाजपा कम अंतर से कौन-कौन सी सीट हारे हरियाणा में 5 महीने में 4 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े हरियाणा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच बढ़े मतदाताओं का अंतर निकालें तो यह 4 लाख 16 हजार 103 होता है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 247 मतदाता थे जो विधानसभा चुनाव में बढ़कर 2 करोड़ 3 लाख 54 हजार 350 हो गए। यानि इस हिसाब से 90 विधानसभाओं का औसत निकाले तो यह करीब 4,623 होता है। यानि इन 5 महीनों में हर विधानसभा में 4,623 मतदाता बढ़ गए। हरियाणा विधानसभा में 12 विधानसभा ऐसी थीं जहां हार जीत का अंतर 4,623 से कम रहा था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने BJP को कड़ी टक्कर दी हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक 5 महीने पहले मई में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 सीटें जीतीं। भाजपा को 46.11% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 43.67% वोट मिले। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 12.09% घट गया था, वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 15.25% बढ़ गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राव इंद्रजीत को पूर्व मंत्री ने बताया छोटे दिल वाला:खट्टर से मुलाकात के बाद बोला हमला, लिखा-सुविधानुसार राव तुलाराम का कवच पहन रहे
    Next Article
    हरियाणा के कारगिल हीरो दीपचंद का फ्लाइट में सम्मान:कानपुर से मुंबई जा रहे थे, 35000 फुट ऊंचाई पर सुनाई शौर्यगाथा; दोनों पैर गंवा चुके

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment