Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कुल्लू में बादल फटा, मंडी में फ्लैश फ्लड:10 गाड़ियां दबी, कई घरों में घुसा मलबा, टकोली सब्जी मंडी में भारी नुकसान, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बंद

    4 hours ago

    1

    0

    ​​​​​​हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश में तबाही नहीं थम रही। आज सुबह चार बजे के करीब कुल्लू के शालानाला में बादल फटा। इससे कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। टकोली सब्जी और टकोली फोरलेन पर फ्लड के बाद सारा मलबा आ गया। कुल्लू व मंडी के अलग अलग इलाकों में 10 से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। कई घरों में अंदर मलबा भर गया है। शालानाल खड्ड में आई बाढ़ से एफकॉन कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई। यहां पर कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, स्थानीय लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ। टकोली, पनारसा और नगवाई में 10 से अधिक गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ मनाली फोरलेन मंडी और कुल्लू में जगह जगह बंद हो गया है। मंडी जिला के बागी पराशर में भी फ्लैश फ्लड से नुकसान की सूचना है। मौसम विभाग ने आज 5 जिले चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 261 लोगों की जान चली गई है। इनमें 35 लोगों की जान बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से गई है, जबकि 36 लोग लापता है। अब तक सरकारी व प्राइवेट संपत्ति को 2144 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:जन्माष्टमी पर हुआ दही हांडी का आयोजन, मुंबई और ठाणे में 2 लोगों की मौत, 117 घायल
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बादल फटा, 4 लोगों की मौत:6 घायल, गांव का संपर्क टूटा, रेस्क्यू जारी; 3 दिन पहले किश्तवाड़ में बादल फटा था

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment