Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग:गुरुग्राम में बाइक पर आए शूटर, मां घर पर थी; सिंगर फाजिलपुरिया पर हमले से जुड़े तार

    7 hours ago

    1

    0

    फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार (17 अगस्त) की सुबह 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। बाइक पर आए 3 बदमाशों ने एल्विश के घर पर 24 गोलियां चलाईं, जिनके खोल पुलिस को मौके से बरामद हुए हैं। यह गोलियां एल्विश के घर की बालकनी, दीवारों और खिड़की और दरवाजों पर लगीं। जिस वक्त फायरिंग हुई घर में एल्विश नहीं थे। उनकी मां सुषमा यादव और केयरटेकर घर पर थीं। हालांकि घर के भीतर होने की वजह से उनकी जान बच गई। फायरिंग का पता चलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीमें तुरंत एल्विश के घर पहुंची। गोलियों के खोल जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि एल्विश को पिछले दिनों में किसी तरह की धमकी मिलने की कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जानकारी में इसके तार सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए हमले से जोड़े जा रहे हैं। फाजिलपुरिया पर गोलियां चलाने वालों ने धमकी दी थी कि उसके करीबियों को भी निशाना बनाया जाएगा। एल्विश और फाजिलपुरिया करीबी दोस्त माने जाते हैं। घर पर 12 से ज्यादा गोलियों के निशान मिले एल्विश यादव के घर पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के निशान मिले हैं। गोली लगने से शीशे का दरवाजा टूट गया है। छत की सीलिंग और दीवार, दरवाजों पर भी गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस के मुताबिक जिस तरीके से फायरिंग की गई है, उससे हमलावरों के प्रोफेशनल शूटर होने का शक है। जो किसी बड़े गैंग से जुड़े हो सकते हैं। गोलियों के निशान के PHOTOS... पिता ने कहा– 25 से 30 राउंड फायरिंग की एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था। हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर पहले फायरिंग की है। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। एल्विश के घर पर हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा जानिए, राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मामला क्या है 14 जुलाई को गुरुग्राम के मशहूर सिंगर व रैपर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की गई थी। उस वक्त वह थार से गांव से अपने घर लौट रहे थे। हमलावर पंच गाड़ी से उनका पीछा कर रहे थे। इसके बाद सुनील सरधानिया नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि फाजिलपुरिया के साथ दीपक नांदल का 5 करोड़ का लेन–देन है। फाजिलपुरिया वह रुपए नहीं लौटा रहा। सरधानिया ने धमकी दी थी कि अगर रुपए नहीं लौटाए तो फाजिलपुरिया के साथ उसके करीबियों को भी निशाना बनाया जाएगा। हालांकि फाजिलपुरिया ने ऐसे किसी लेन–देन को नकार दिया था। फाजिलपुरिया पर हमले के बाद ये धमकी दी गई थी... फाजिलपुरिया के करीबी फाइनेंसर शौकीन की हत्या हुई इसके बाद 6 अगस्त को गुरुग्राम में दिल्ली के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या कर दी गई। उसे पैसों के लेन–देन के बहाने नजफगढ़ से बुलाया गया था। उस वक्त भी यह दावा किया गया कि फाजिलपुरिया से नजदीकियों की वजह से उसकी हत्या की गई। इस हत्या की जिम्मेदारी भी सुनील सरधानिया ने ली थी। उसने फिर धमकी दी थी कि अगर फाजिलपुरिया ने रुपए नहीं लौटाए तो उसके करीबियों को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि फाजिलपुरिया ने शौकीन से भी पल्ला झाड़ लिया था। एल्विश यादव का विवादों से रहा है नाता एल्विश यादव को 2023 में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला मैसेज मिला। उस वक्त वे लंदन में थे और एक अनजान शख्स ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। नवंबर 2023 में नोएडा में एक रेव पार्टी में सांप और सांप के जहर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 9 सांप और 20 मिलीलीटर जहर बरामद किया था। 8 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। ED भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। मार्च 2024 में एल्विश का यूट्यूबर मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) से झगड़ा हो गया। एल्विश ने खुद माना कि उन्होंने उसे थप्पड़ मारा, क्योंकि मैक्सटर्न ने कथित तौर पर उन्हें और उनके परिवार को जला देने की धमकी दी थी। 2024 में ही दिल्ली में आयोजित एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग में उन्हें खेलने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई। उस दिन वे मुनव्वर फारूकी की टीम के खिलाफ मैच खेलने वाले थे। अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से स्टेडियम को खाली कराया और मैच बिना ऑडियंस के खेला गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा', राहुल गांधी दिल्ली से निकले:तेजस्वी के साथ लालू यादव भी सासाराम के लिए रवाना; जनसभा होगी, किसानों से मिलेंगे
    Next Article
    'He is 18 years old but a kid': LA high school senior was walking his dog when ICE took him into custody - Who is Benjamin Marcelo Guerrero Cruz?

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment