Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खंडवा में 6 महिलाओं की कब्र के साथ छेड़छाड़:परिजन बोले-कमर के निचले हिस्से तक मिट्‌टी हटी थी; शवों के साथ कुछ तो गलत हुआ

    2 months ago

    12

    0

    मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो अलग-अलग कब्रिस्तानों में छह महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई। मंगलवार को यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति अपनी मां की और दूसरा युवक पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया। पुलिस को कब्र खोदकर तांत्रिक क्रिया होने का शक है। वहीं परिजनों का कहना है, कब्र के आसपास तंत्र क्रिया से जुड़ी कोई सामग्री नहीं मिली। कब्र के अंदर पैरों तक कफन खुला मिला है। कब्रों में दफन महिलाओं के शवों के साथ कुछ गलत होने की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट की टीम मोबाइल टावर के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है। दैनिक भास्कर ने प्रत्यक्षदर्शियों, परिजन और पुलिस से इस पूरे मामले को समझने की कोशिश की। सिलसिलेवार जानते हैं पूरा मामला... फातिहा पढ़ने गया तो खुली हुई मिली थी कब्र मंगलवार सुबह एक युवक, पत्नी की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए आया था। यहां उसने देखा कि पैरों की तरफ से कब्र का फर्श हटा हुआ था। मिट्टी निकाली हुई थी। शख्स ने भीतर झांका तो पैरों तक कफन खुला मिला। शरीर का आधा हिस्सा अस्त-व्यस्त था। पत्नी की कब्र के साथ कुछ गलत होने की आशंका को देखते हुए कब्रिस्तान में कब्र खोदने वाले अब्दुल रहमान को बुलाया। थोड़ी देर में पता चला कि एक नहीं बल्कि उसी कब्रिस्तान में दो और महिलाओं की कब्र खुदी पड़ी हुई थीं। समाज के लोग इकट्‌ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इधर लोगों का आक्रोश शांत हुआ ही था कि शहर से सटे सिहाड़ा गांव के कब्रिस्तान में भी 3 महिलाओं के कब्र खुदे होने की सूचना मिली। मंगलवार देर रात दो थानों की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कर लिया। बुधवार के दिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। सायबर एक्सपर्ट मोबाइल टावर से इस क्षेत्र में मूवमेंट करने वाले लोगों को ट्रेस कर रही है। कहारवाड़ी के चश्मदीद हाजी अय्यूब ने कहा- तीन दिन पहले मां को दफनाया था। कब्र पर फातेहा पढ़ने पहुंचा था। कब्र के पैर वाला हिस्सा खुला था। रहमान ने कहा बंद कर देते हैं। शक हुआ कि ये कुत्ता या अन्य जानवर नहीं कर सकता। यह काम इंसान का है। दो और महिलाओं की कब्र खुली दिखी। पति बोला- जरूर कुछ गलत काम हुआ है एक शख्स ने बताया कि शनिवार रात को मेरी पत्नी को दफनाया गया था। पत्नी की उम्र करीब 60 साल होगी। हम लोग कब्र पर फातिहा पड़ने के लिए रोज आ रहे हैं। मंगलवार के दिन भी कब्रिस्तान आने वाले थे कि कब्र खोदने वाले रहमान का फोन आया। उसे बताया गया कि कब्र के साथ छेड़छाड़ हुई है। जैसे ही हम कब्रिस्तान पहुंचे। देखा कि मेरी पत्नी की कब्र की पैर वाले हिस्से की फर्श खुली हुई थी। चटाई भी हटी हुई थी। मैंने कब्र पर फर्श रखकर ढांकने की कोशिश की तो पैर तिरछा दिख रहा था। वहीं कब्र में लिटाते समय सीधा लेटाकर मुंह व शरीर के कुछ भाग को पश्चिम दिशा की तरफ करते हैं। जरूर कुछ गलत काम हुआ है। यह तांत्रिक क्रिया नहीं बल्कि कुछ गलत होने की संभावना है। प्रशासन को सख्त एक्शन लेना चाहिए। तंत्र क्रिया वाले फूटी कब्र में रखते हैं सामान तंत्र क्रिया करने वाले एक जानकार ने बताया कि तंत्र क्रिया वाले पुरानी व फूटी हुई कब्र का इस्तेमाल करते है। कब्र के गड्ढे में तंत्र क्रिया का सामान रखते है। इस तरह से कब्र को खोलते नहीं है। यह काम मृत महिलाओं के साथ गलत काम करने की नीयत से पैरों के पास की फर्शी निकालकर अंदर घुसा होगा। इस खबर पर आप भी अपनी राय दे सकते हैं- 2008 में ऐसी घटना हो चुकी, अर्धनग्न मिला था युवक समाजसेवी अकरम जाटू ने बताया कि, ऐसी घटना पूर्व में भी एक बार हो चुकी है। 2008 की बात है, जब कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में एक महिला की कब्र खुली देखी थी और एक युवक अर्धनग्न हालत में मिला था। पहले तो बच्चे डर गए कि भूत आया, भूत आया। लेकिन जब बड़े लोग पहुंचे तो उस युवक को थाने ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हवालात में बंद किया था। ऐसी घटन की पुनरावृत्ति इसलिए भी संभव है कि क्योंकि रात के समय कब्रिस्तान और आसपास नशेड़ी युवक घूमा करते है। सीएसपी बोले- सभी पहलुओं पर जांच की जा रही खंडवा CSP अभिनव बारंगे के मुताबिक, मंगलवार को थाना मोघट और कोतवाली क्षेत्र में सूचना मिली थी कि कब्रिस्तान में कुछ कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर जायजा लिया था। फिलहाल अपराध पंजीबद्व कर लिया हैं, इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। बाकी अन्य साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल तो अभी कुछ निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जो कब्रिस्तान में केयर टेकर और अन्य लोग है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है। संबंधित खबर पढ़ें... खंडवा, सिहाड़ा के कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्र से छेड़छाड़ खंडवा के कब्रिस्तान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिलाओं की कब्र को खोदकर पैरों वाले हिस्से से कफन को खुला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी और कोतवाली टीआई मौके पर पहुंचे। लोगों ने आशंका जताई है कि तांत्रिक क्रिया के चलते ऐसा किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से मिले:पहलगाम आतंकी हमले के बाद दूसरा दौरा; अप्रैल में श्रीनगर में घायलों से मिले थे
    Next Article
    3 भाइयों की गोली मारकर हत्या, फायरिंग का VIDEO:बक्सर में बालू गिराने को लेकर दो गुट भिड़े; गोलीबारी से पहले चले लाठी-डंडे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment