Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई बारिश- ज्यादा भीड़ से मोनोरेल ट्रैक पर फंसी:विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले;14 ट्रेन कैंसिल, 250 फ्लाइट्स लेट, महाराष्ट्र में दो दिन में 14 मौतें

    21 hours ago

    1

    0

    मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। अंदर मौजूद करीब 500 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से निकाला गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है। महाराष्ट्र में बीते दो दिन में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 नांदेड़ से थे। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है। मुंबई में बारिश की 6 तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian boxers stuck in Patiala as visa delay hampers UK training trip ahead of World Championships
    Next Article
    लोकनीति-CSDS ​​​​​​ने महाराष्ट्र चुनाव आंकड़ों की पोस्ट डिलीट की:डायरेक्टर बोले- आंकड़ें गलत थे, माफी मांगी; 2 सीटों पर वोटर्स कम होने का दावा किया था

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment