Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी:कई इलाकों में जाम, लोकल ट्रेन और फ्लाइट्स डिले; उत्तराखंड में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे टूटा

    15 hours ago

    1

    0

    मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी है। कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मुंबई में 54 मिमी बारिश हुई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे मुंबई में बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। हालांकि, एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने डिले फ्लाइट्स की संख्या नहीं बताई है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट की फ्लाइट्स औसतन 54 मिनट देर से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन भी 15 से 20 मिनट देर से चल रहीं। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। हिमाचल में 3 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और हिमाचल प्रदेश की 400 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे को बहने और टूटने की वजह से बंद कर दिया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा मैप से समझें... देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोकसभा में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर विशेष चर्चा:जितेंद्र सिंह बोले- देश सफल अंतरिक्ष मिशन का जश्न मना रहा है, विपक्ष नारेबाजी कर रहा
    Next Article
    गौरव गोगोई बोले-चुनाव आयोग विपक्ष के सवालों का जवाब दे:SIR इतनी हड़बड़ी में क्यों हो रहा; EC ने कहा था- राहुल हलफनामा दें या माफी मांगे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment