मुंबई में लगातार बारिश से सड़कें डूबीं, स्कूल-कॉलेज बंद:250 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, लोकल ट्रेन सर्विस भी डाउन; हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा
17 hours ago

मुंबई में लगातार बारिश का हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार को भी तेज बारिश जारी है। सुबह 4 बजे से 11 बजे तक औसतन 150mm से अधिक बारिश हुई। बिक्रोली में कल सुबह 8.30 बजे से लेकर आज सुबह 8.30 बजे तक 255mm बारिश हुई। लगातार बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ने के कारण कुर्ला क्रांति नगर एरिया में पानी भर गया। यहां से 350 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। BMC ने कल की तरह आज भी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे हैं। साथ ही कई सभी गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रखे गए हैं। मुंबई में बारिश के कारण 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। मुंबई में ज्यादातर सड़कों पर 2-4 फीट तक पानी भरा है। मुंबई में अंधेरी सब-वे भी पानी भरने के कारण बंद है। साथ ही कई सारे अंडर ब्रिज में भी पानी भरा है। मुंबई में लोकल ट्रेन सर्विस भी बारिश से प्रभावित है। हार्बर लाइन का ट्रैक पानी में डूबा है। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोग रेलवे ट्रैक पर चलते नजर आ रहे हैं। राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात 1 बजे बादल फटा। तेज बहाव में 3 दुकानें बह गईं। भूतनाथ के पास ब्यास नदी के उफान पर होने के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यहां पुल भी तेज बहाव में बहा है। मुंबई-हिमाचल से बारिश की 5 तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more