Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मई में इतिहास की सबसे ज्यादा बारिश:सिक्किम में लैंडस्लाइड, कई घर मलबे में दबे; हिमाचल में पर्यटकों के लिए अलर्ट

    2 months ago

    11

    0

    मई में मानसून की दस्तक ने बारिश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। देश में 30 मई तक 116.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो मई में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 1990 का था, तब 110.7 मिमी बारिश हुई थी। दूसरी सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 2021 का था, तब मई में 107.9 मिमी बारिश हुई थी। सामान्य रूप से मई में औसतन 61.4 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में मई में 188.9 mm बारिश दर्ज की गई। जिसने 2008 के 165mm बारिश का रिकॉर्ड तोड़ा। मई एक भी दिन हीटवेव नहीं रही। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में आज और 7 जिलों में कल तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों और टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राजस्थान के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में सुबह आनासागर झील के तीन गेट 3-3 इंच खोले गए हैं। उधर, बाड़मेर में पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश हुई। यह मई में 6 साल में एक दिन की बारिश का रिकॉर्ड है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: 7 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट; बाड़मेर में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा मौसम केंद्र जयपुर ने 31 मई को 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 जून को भी 17 जिलों बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 2 जून को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से दो दिन राजस्थान के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें... मध्यप्रदेश: भोपाल समेत 21 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, PM के कार्यक्रम के पंडाल में सीवेज सिस्टम बनाया मध्यप्रदेश में नौतपा के सातवें दिन, शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 21 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इधर, शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम और बारिश के अलर्ट के चलते पांडाल के आसपास सीवेज सिस्टम बनाया गया है। ताकि, बारिश होती है तो पानी पांडाल में न पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: रक्सौल में बारिश, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में छाएंगे बादल रक्सौल में आज यानी शनिवार सुबह तेज बारिश हुई, वहीं जहानाबाद में बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40KM/H रहने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: 8 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं व बारिश के बाद तापमान में 3.2 डिग्री गिरा तापमान भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पंजाब में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के साथ लगते 7 जिलों में आज बारिश व तेज हवाएं चलने का अनुमान है। राज्य में बीते दिन हुई बारिश व तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: 17 जिलों में आज बारिश, 5 में मौसम रहेगा खुश्क, प्रदेश के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (शनिवार को) प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश का तापमान गिर सकता है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल: 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 60 kmph की रफ्तार से चलेगा तूफान हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Government selects 3 more teams for foundation models of AI
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:यूपी के हरदोई में कार खाई में गिरी, 5 की मौत; 6 गंभीर

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment