भास्कर अपडेट्स:यूपी के हरदोई में कार खाई में गिरी, 5 की मौत; 6 गंभीर
2 months ago

उत्तर प्रदेश के हरदोई में 11 लोगों से भरी अर्टिगा कार खाई में गिर गई। भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 की हालत गंभीर है। कार सवार लोग शादी से लौट रहे थे। कार के अंदर फंसे लोगों को शीशा तोड़कर निकाला गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद में भर्ती करवाया गया। पूरी खबर पढ़ें... आज की अन्य बड़ी खबरें... गुजरात की 62 साल की महिला का यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान निधन, रास्ते में बीमार पड़ गई थीं यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गुजरात की 62 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से शुक्रवार को मौत हो गई। बरकोट पुलिस के मुताबिक, कनकबेन पटेल यमुनोत्री मंदिर से पहले देव दर्शिनी के पास बीमार पड़ गईं। इसके बाद उनके परिवार ने स्टेट डिजास्टर रिजर्व फोर्स की मदद से उन्हें जानकीचट्टी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पटेल गुजरात के आणंद जिले के मेघवा क्षेत्र की रहने वाली थीं। उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, पांच घायल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को केदारनाथ नेशनल हाईवे पर हुए लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पर कुंड के पास, गुप्तकाशी के नजदीक भूस्खलन हुआ। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गाड़ी से निकालकर पास के अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं। मृतक की पहचान राजेश सिंह रावत (38) के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के लामबगांव का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ से आए तीर्थयात्रियों को केदारनाथ लेकर जा रहा था। घायलों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है और वे सभी छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले हैं।
Click here to
Read more