Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मनीषा जैसे कई केसों को CBI से न्याय का इंतजार:रेणुका केस में 30 साल से नतीजा नहीं; सोनाली फोगाट मर्डर में मोटिव साफ नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत का सच सामने लाने की जिम्मेदारी अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की है। अभी केस से जुड़े तथ्य CBI को हैंडओवर किए जाने हैं। मनीषा के परिजन और प्रदेशभर में इस बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे लोग इस उम्मीद में हैं कि जल्द से जल्द केस का सच सामने आएगा। हरियाणा का यह पहला मामला नहीं जो CBI के हवाले होगा। इससे पहले यमुनानगर की रेणुका शर्मा, भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मर्डर मिस्ट्री जैसे कई केस CBI के पास हैं, लेकिन अब तक सॉल्व नहीं हुए।हरियाणा से संबंधित जमीन घोटाले से जुड़े कुछ केस की जांच भी CBI कर रही है। ज्यादातर मामलों में CBI को केस सौंपने तक तो मामला सुर्खियों में रहा, लेकिन उसके बाद किस नतीजे पर पहुंचा या किसे न्याय मिला, इस पर चर्चा नहीं होती। दैनिक भास्कर कुछ ऐसे ही केस सामने ला रहा है, जो CBI के हवाले हुए। ये गजब संयोग है कि 5 बड़े मामलों में से 4 केस में अपराध अगस्त महीने में ही हुए। जस्टिस फॉर मनीषा कैंपेन क्यों चलाना पड़ रहा 11 अगस्त को भिवानी की 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा गायब हुईं। 13 को उनका शव खेत में मिला। अब यह केस मर्डर या सुसाइड की थ्योरी में उलझा है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। जबकि, परिजनों का भरोसा है कि बेटी कभी जान नहीं दे सकती। 10 दिन से मामला सुर्खियों में है। 15 अगस्त से प्रदेश भर में जस्टिस फॉर मनीषा कैंपेन चल रहा है। लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ है। परिजनों की मांग पर 20 अगस्त को CM नायब सैनी ने केस की जांच CBI को सौंपने की घोषणा की। भिवानी अस्पताल और रोहतक PGI के बाद 20 अगस्त को दिल्ली एम्स में तीसरी बार मनीषा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। कहा जा रहा है कि एम्स से रिपोर्ट मिलने के बाद CBI की भूमिका शुरू होगी। जानिए, वे 4 केस जिनमें कहीं लड़ते-लड़ते पिता दम तोड़ गए, तो कहीं न्याय के लिए टकटकी... केस नं. 1- रेणुका शर्मा मर्डर मिस्ट्री न्याय के इंतजार में पिता-माता की मौत, बहन ने रोशनी गंवाई् यमुनानगर में 16 वर्षीय छात्रा रेणुका शर्मा के साथ साल 1995 के अगस्त महीने में भयानक घटना हुई। स्कूल से लौटते समय वह गायब हो गई। फिर उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बोरी में बंद मिला। यह अपहरण, सामूहिक ज्यादती और हत्या का केस था। पुलिस की धीमी कार्रवाई और संदेहास्पद पहलुओं ने पूरे मामले को हाई-प्रोफाइल बना दिया। इसमें पूर्व मंत्री के बेटे समेत कई बड़े नाम पड़ताल में आए। परिवार की याचिका पर हाईकोर्ट ने मामला CBI को सौंपा। कई साल तक परिवार न्याय मिलने की उम्मीद में रहा। बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे पिता और मां ने दम तोड़ दिया। छोटी बहन मल्लिका शर्मा, जो उच्च स्तर की पावर लिफ्टर रही हैं, आज भी लड़ रही हैं। किसी बीमारी की वजह से उनकी आंखें रोशनी खो चुकी हैं। केस नं. 2- सोनाली फोगाट मर्डर केस चार्जशीट में हत्या का मोटिव स्पष्ट नहीं हरियाणा की बीजेपी नेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनाली फोगाट की गोवा के बीच पर कर्लीज रेस्टोरेंट में 22-23 अगस्त 2022 की रात मौत हुई थी। गोवा पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे पार्टी के दौरान अप्राकृतिक मृत्यु (unnatural death) के रूप में दर्ज किया। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर “ब्लंट फोर्स इंजरी” पाए जाने के बाद इसे हत्या का मामला माना गया। गोवा सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा, जिस पर MHA की ओर से CBI जांच की अनुशंसा की गई। 13-15 सितंबर 2022 तक केस CBI को सौंप दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी साल नवंबर में CBI ने सोनाली के सहयोगियों सुधीर सांगवान व सुखविंदर सिंह के खिलाफ चार्जशीट पेश की। हालांकि कोर्ट में कहा कि जांच जारी है, क्योंकि अभी हत्या का मोटिव स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक साल बाद दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत मिल गई। केस नं. 3- मेवात डबल मर्डर-गैंगरेप केस CBI जांच से 4 को फांसी की सजा सुनाई मेवात में रात में घर में घुसकर हथियारों के बल पर मुस्लिम दंपती की हत्या और एक महिला व नाबालिग से गैंगरेप की घटना भी अगस्त में ही हुई। साल 2016 में यह घटना 24-25 अगस्त की दरमियानी रात को हुई। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैला तो केस हाई-प्रोफाइल बन गया। केंद्र व राज्य सरकार पर दबाव था तो 20 सितंबर को केस CBI को सौंपा गया। 21 नवंबर को हरियाणा पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी। CBI ने 3 साल की जांच के बाद पहले 24 जनवरी, 2018 और फिर 29 नवंबर, 2019 को दो पूरक चार्जशीट पेश कीं। पंचकूला की विशेष CBI अदालत ने 4 मई, 2024 को हेमंत चौहान, अयान चौहान, विनय उर्फ लंबू और जयभगवान (उर्फ सेटू) को फांसी की सजा सुनाई। साथ ही 8.2 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। 6 आरोपियों को बरी किया गया, जबकि एक पैरोल लेकर गायब हो गया था। फांसी की सजा के खिलाफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लगाई अपील पर अब 18 नवंबर 2025 को सुनवाई है। केस नं. 4- रायन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र मर्डर केस अभी तक ट्रायल ही चल रहा गुरुग्राम के प्रतिष्ठित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर 2017 को 7 वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की स्कूल के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पहले स्कूल बस कंडक्टर को आरोपी बनाया गया। मामला सुर्खियों में आने पर 15 सितंबर को तत्कालीन CM मनोहर लाल खट्टर ने जांच CBI को सौंपी। जांच में स्कूल का ही 11वीं कक्षा का छात्र आरोपी माना गया। CBI जांच में सामने आया कि गुरुग्राम पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ की और बस कंडक्टर को गलत तरीके से आरोपी बनाया गया। CBI ने 5 फरवरी, 2018 को स्कूल में ही 11वीं में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। बस कंडक्टर को क्लीन चिट मिली। अब इस केस में आरोपी को वयस्क मानकर केस चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भिवानी पुलिस ने CBI को लिखी चिट्ठी:10 दिन में मनीषा केस हैंडओवर होगा, CBI हरियाणा यूनिट कर सकती है इन्वेस्टिगेशन
    Next Article
    पलवल में बाबूओं का कारनामा:जिंदा बुजुर्ग को 2 बार मृत घोषित किया, पेंशन-राशन बंद हुई; बोले- अपने आप कटता है नाम

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment