Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मेरठ में युवक की हत्या, लाइव VIDEO:भीड़ के सामने सिर में सटाकर गोली मारी, 6 घंटे में आरोपी भतीजे और दोस्त का एनकाउंटर

    1 day ago

    5

    0

    मेरठ में 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दो बेटियों को स्कूल से छोड़कर लौट रहा था। तभी शनिवार सुबह घर से 500 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक सड़क पर मोबाइल चलाते हुए पैदल जा रहा है, तभी पीछे से एक बदमाश आता है। सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मार देता है। गोली लगते ही वह मुंह के बल गिर जाता है। वारदात का आरोपी भाग जाते हैं। आसपास के लोग युवक को आनन-फानन में पीएल शर्मा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। वारदात सुबह 7.41 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में हुई। हत्या के 6 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे सुबहान और उसके दोस्त सादान को मुठभेड़ में पकड़ लिया। युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला मेरे जेठ दिलशाद का लड़का सुबहान है। डेढ़ साल पहले भी मेरे देवर शहंशाह ने भी मेरे पति पर गोली चलवाई थी। CCTV में क्या दिख रहा, 3 तस्वीरें- जानिए पूरा मामला लिसाड़ी गेट का रहने वाला असलम बावर्ची का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी और 4 साल, 6 साल की 2 बेटी हैं। चाचा बिलाल ने बताया- असलम 7 भाइयों में चौथे नंबर का था। घर से महज 500 कदम की दूरी तक उसकी हत्या की गई। पड़ोसी दुकानदार घर आया और बताया- तुम्हारे भतीजे को गोली मार दी गई। इसके बाद हम वहां पहुंचे, देखा तो भतीजा घायल पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भतीजे को हम लोगों ने पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारकर भाग रहे हमलावर का किसी ने वीडियो बना लिया। जिसमें दिख रहा कि वह कई बार खड़े होकर भीड़ पर तमंचा तानता है। लोगों को धमकाते और तमंचा लहराते हुए वह बाइक पर बैठकर भाग गया। पत्नी बोली- गोली मारने वाला भतीजा सुबहान पत्नी फरीदा ने पुलिस को बताया कि पति असलम सुबह दो बेटियों जैनब और आयशा को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। बच्चियों के स्कूल में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर डांस रिहर्सल थी। तभी लौटते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों बच्चियां नेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। जो घर से लगभग एक किमी की दूरी पर है। पत्नी ने बताया- वीडियो में गोली मारने वाला मेरे जेठ दिलशाद का लड़का सुबहान है। हमारा कारोबार अच्छा है। इसी बात से घर के दूसरे लोग रंजिश रखते हैं। इसलिए इन भाइयों में झगड़ा है। पहले भी मेरे देवर शहंशाह ने मेरे पति पर हमला कराया और गोली चलवाई थी। असलम के बड़े भाई नौशाद के बेटे साहिल ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। उसने अपने चचेरे भाई सुबहान पर हत्या का आरोप लगाया है। वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए वारदात का ढाई मिनट का CCTV सामने आया। इसमें दिख रहा कि तिराहे पर कुछ बच्चे स्कूल बैग लिए आ-जा रहे हैं। कुछ गाड़ियां रोड पर आ-जा रही हैं। इसी बीच, असलम तिराहे पर मोबाइल चलाते हुए पैदल पहुंचता है। तभी पीछे से बदमाश टोपी लगाकर पहुंचता है। वह पीछे से तमंचा तानता है और असलम के सिर में सटाकर गोली मार देता है। गोली लगते ही असलम मुंह के बल रोड पर गिर जाता है। इसके बाद बदमाश भाग जाता है। बदमाश के भागते ही लोग वहां जुट जाते हैं। कुछ लोग सड़क पर तड़प रहे असलम को देखते हैं तो कुछ बदमाश की ओर दौड़ते हैं। देखते ही देखते वहां 50 से ज्यादा लोग जुट जाते हैं। फिर असलम को अस्पताल ले जाया जाता है। 3 तस्वीरें और देखिए- SP सिटी बोले- भाइयों और रिश्तेदारों की रंजिश चल रही वारदात की सूचना पर SP सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया- परिजनों ने पूछताछ में बताया कि भाइयों और रिश्तेदारों से रंजिश चल रही है। भाइयों का प्रॉपर्टी विवाद कोर्ट में चल रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए झांसी में रेप के आरोपी ने वकील को मार डाला:बोला- खूब पैसे वसूले, लेकिन पैरवी नहीं की, इसलिए गला घोंट दिया वकील साहब मेरे केस की पैरवी कर रहे थे। जिस लड़की के साथ मैंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, जिससे मैं शादी करने वाला था, उसी से दुष्कर्म के आरोप में मुझे सजा होने वाली थी। वकील ने मुझसे खूब पैसे लिए। लेकिन पैरवी ठीक से नहीं की। इसीलिए मैंने उनकी हत्या कर दी। यह कबूलनामा है झांसी में गुरसराय के पूर्व चेयरमैन और पूर्व ADGC भान प्रकाश सिरवारिया की हत्या करने वाले आरोपी सचिन का। उस पर नाबालिग लड़की के साथ रेप का केस चल रहा था। भान प्रकाश झांसी कोर्ट में सचिन की पैरवी कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकाल, बाबा विश्वनाथ को राखी बांधी गई:गुजरात में BSF जवानों का बहनों ने किया टीका, PM मोदी ने बच्चों से राखी बंधवाई
    Next Article
    पेपर लीक में अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार:सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था, SOG ने राजकुमार यादव और बेटे को पकड़ा

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment