मोदी बोले- TMC जाएगी तभी बंगाल में विकास आएगा:ममता सरकार क्राइम-करप्शन की पहचान; PM ने मेट्रो रूट का उद्घाटन किया, CM नहीं पहुंचीं
20 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता के दौरे पर हैं। PM ने यहां 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो रूट, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो रूट और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो रूट का उद्घाटन किया। इन रूट की कुल लंबाई 13.62 किलोमीटर है। इसके अलावा PM 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले सिक्स-लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी। यह एक्सप्रेसवे 7.2 किलोमीटर लंबा होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं। इसके बाद जनसभा में PM मोदी ने कहा- बंगाल को नई रोशनी की जरूरत है। यहां आजादी के बाद पहले कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी का लंबा दौरा देखा है। आज क्राइम और करप्शन TMC सरकार की पहचान बन गई। बंगाल कह रहा है TMC जाएगी तभी असली बदलाव आएगा। कार्यक्रम की 3 फोटो... अश्विनी वैष्णव ने कहा- पश्चिम बंगाल में ₹83,765 करोड़ से अधिक के रेल प्रोजेक्ट केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है। वैष्णव ने बताया कि राज्य में इस समय ₹83,765 करोड़ से ज्यादा के रेल प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इनमें ₹13,955 करोड़ की राशि को इस साल के बजट में मंजूरी मिली है। इसके अलावा राज्य में 101 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है और 9 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें पहले से चल रही हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं...
Click here to
Read more