नूंह में झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण, 5 आरोपी गिरफ्तार:सरपंच बोले- 2023 के दंगों की रंजिश में हमला हुआ; दूसरा पक्ष बोला- हमारे घर लूटे
1 day ago

हरियाणा के नूंह में मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुड़ाका के सरपंच का आरोप है कि पहले 2 युवकों ने टेंट व्यापारी पर बोतल से हमला किया, फिर मस्जिद से ऐलान करवाकर भीड़ जुटाई गई। भीड़ ने मकानों व दुकानों की छतों से पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकीं और एक बाइक व दुकान में आग लगा दी। इसमें करीब 7 लोग घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया कि हमारे घर में लूट की गई। परिवार के 3 लोगों से मारपीट की। साथ ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। हंगामा बढ़ने पर राजस्थान बॉर्डर के थानों की पुलिस बुलाई गई, लेकिन भीड़ डेढ़ घंटे तक बेकाबू रही। इस दौरान पुलिस दंगाइयों के सामने बेबस नजर आई। सड़क पर जाम लग गया और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए 2 कंपनियां तैनात कीं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने 2023 के नूंह दंगों की जातीय रंजिश में हमला किया। इसके बाद पुलिस ने करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नूंह पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि मस्जिद से ऐलान करने की बात ग्रामीण बोल रहे हैं। वह बेबुनियाद है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वहीं, SP राजेश कुमार ने कहा- यह झगड़ा राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के गांव में हुआ। हिंसा में शामिल व उकसाने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं। 2 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more