नूंह में झड़प की CCTV फुटेज सामने आई:हाथों में डंडे लिए आगे बढ़ी भीड़, एक-दूसरे पर पथराव, दुकान का सामान सड़क पर फेंका
21 hours ago

हरियाणा के नूंह में मंगलवार शाम को 2 पक्षों में हुए टकराव की अब CCTV फुटेज सामने आई है। फिरोजपुर झिरका के मुड़ाका गांव के मेन रोड पर बने पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। फुटेज में दिख रहा है कि लोग हाथ में डंडे लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वे बिना रुके आगे गली में चले जाते हैं। वहां हंगामा करने के बाद वह वापस आते हैं और एक खोखे में रखा सामान उठाकर बाहर फेंकने लग जाते हैं। साथ ही पीछे की तरफ पथराव भी करते हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें उन्हें वापस खदेड़ देती हैं। इनके अलावा एक वीडियो पथराव का भी सामने आया है, जिसमें भीड़ एक व्यक्ति को घायल कर अपने पास पटक लेती है। लोग उस व्यक्ति को बचाने के लिए आगे आते हैं तो महिलाओं और लोगों की भीड़ उन पर पथराव कर देती है। बचाव में दूसरा पक्ष भी पथराव करता दिखता है। विवाद गाड़ी हटाने की बात को लेकर शुरू हुआ था। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह सामान लेकर जा रहा था, तभी 2 युवकों ने झगड़ा करते हुए अपने परिवार व अन्य लोगों को बुला लिया। लोगों ने पथराव किया और खूब लाठी डंडे चले। टकराव में 7 लोग घायल हो गए। SP राजेश कुमार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि गांव में पुलिस की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। अब दोनों पक्षों में हुए टकराव की तस्वीरें देखिए... तस्वीर 1...व्यक्ति को अपने पास पटका इसमें नजर आ रहा है कि भीड़ ने एक व्यक्ति को अपने पास पटका हुआ है। दोनों पक्षों में पथराव चल रहा है। भीड़ डंडे लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। तस्वीर 2...महिलाओं ने भी पत्थर बरसाए कुछ देर बाद भीड़ में महिलाएं भी शामिल हो गईं। उन्होंने भी सामने लोगों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पीछे से महिलाएं पत्थर उठाकर ला रही थीं। तस्वीर 3...दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया खुद पर पथराव होता देख दूसरे पक्ष के लोग भी जमा होते चले गए। उन्होंने भी पत्थर बरसा रहे लोगों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई और वे आबादी की तरफ गए। तस्वीर 4...भीड़ गांव की तरफ बढ़ी दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद भीड़ गांव की तरफ बढ़ी। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। गली में जाकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया और पथराव भी किया। तस्वीर 5...भीड़ खोखे की तरफ भागी गली से निकलने के बाद भीड़ सड़क पर ही बने खोखों की तरफ भागने लगी। पुलिस कर्मचारी उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे नहीं रुके। तस्वीर 6...पुलिस ने रोकने की कोशिश की गली की तरफ बढ़ रही भीड़ को पुलिस कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की। हालांकि लोग बिना रुके गली में जाकर इकट्ठा हो गए। तस्वीर 7... सामान उठाकर फेंका खोखे के पास पहुंचने के बाद भीड़ ने अंदर रखा सामान उठाकर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मचारी उन्हें रोकने के बजाय आराम से खड़े होकर देखते रहे। तस्वीर 8...वापस जाने लगी भीड़ खोखे से सामान निकालकर फेंकने के बाद भीड़ वापस पीछे की तरफ जाने लगी। वहां पहले ही एक खोखा जल रहा था। जाते-जाते लोगों ने आबादी की तरफ पथराव भी किया। तस्वीर 9...पुलिस ने खदेड़ने की कोशिश की जैसे ही लोग पीछे की तरफ जाने लगे तो पुलिस भी एक्टिव हो गई। उन्होंने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मचारी एक-एक कर लोगों को वापस जाने को कहने लगे। तस्वीर 10...पुलिस ने एरिया खाली कराया लोगों को पीछे की तरफ खदेड़ने के बाद पुलिस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। यहां मौजूद कुछ युवकों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। लोगों को वापस जाने के लिए कहा गया। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- नूंह में दंगाइयों के सामने बेबस नजर आई पुलिस:पुलिस कर्मचारियों के सामने पथराव करते रहे लोग; 2023 के दंगों से मिला कनेक्शन हरियाणा के नूंह में मंगलवार को गाड़ी खड़ी करने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पहले 2 युवकों ने टेंट व्यापारी पर बोतल से हमला किया, फिर मस्जिद से ऐलान करवाकर भीड़ जुटाई गई। भीड़ ने मकानों व दुकानों की छतों से पथराव किया, कांच की बोतलें फेंकीं और एक बाइक व दुकान में आग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to
Read more