Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पौंग-डैम से छोड़ा जाएगा पानी:पंजाब-कांगड़ा में अलर्ट, ऊना में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुसा, मंडी में 1 सेकेंड में मकान ढहा

    1 day ago

    4

    0

    हिमाचल प्रदेश में पौंग-डैम से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया है। BBMB प्रबंधन ने DC कांगड़ा, DC होशियारपुर पंजाब, SDM मुकेरिया पंजाब, SDM दसयू पंजाब को सतर्क रहने और लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है। पौंग डैम के निचले इलाकों में इससे जल भराव की समस्या हो सकती है। वहीं ऊना जिले में बीते 24 घंटे में 222.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे ऊना शहर और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। लोगों के पालतू जानवर और गाड़ियां आधे-आधे पानी में डूब गए। ऊना में इससे पहले साल 2011 में रिकॉर्ड 342 मिमी बारिश हुई थी। इस हिसाब से यह दूसरी बार भारी बारिश बताई जा रही है। ऊना में शनिवार अलसुबह 3 बजे बारिश शुरू हुई थी। राहत की बात यह है कि शनिवार सुबह 9 बजे बारिश थम गई। इसके अलावा कुल्लू, मंडी और शिमला में भी भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लैंडस्लाइड के बाद मंडी में कैंची मोड़ के पास रात में दोबारा बंद हो गया। सुबह 9 बजे इसे बहाल कर दिया गया। वहीं, कुल्लू की मलाणा नदी पर बने बांध और यहां निर्माण कार्य में लगी मशीनरी शुक्रवार शाम को तेज बहाव में बह गई। जबकि, मंडी के थलौट में पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से उत्तम राम नाम के व्यक्ति का घर एक सेकेंड में मिट्टी में मिल गया। घर तोड़ने के बाद यह चट्टान कुछ दूरी पर जाकर रुकी। बारिश के बाद नुकसान के PHOTOS... बारिश के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग देखें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरनाथ यात्रा एक हफ्ते पहले बंद:भारी बारिश से बालटाल और पहलगाम दोनों रास्ते खराब हुए, इस साल 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
    Next Article
    हिमाचल की श्वेता आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा की टॉपर बनीं:ST श्रेणी में देशभर में पहला स्थान झटका, 99.69 पर्सेंटाइल हासिल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment