Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अमरनाथ यात्रा एक हफ्ते पहले बंद:भारी बारिश से बालटाल और पहलगाम दोनों रास्ते खराब हुए, इस साल 4.1 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

    14 hours ago

    4

    0

    अमरनाथ यात्रा को कल से रोक दिया गया है। यात्रा 9 अगस्त तक चलनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण रास्ते खराब होने की वजह से इसे 3 अगस्त को ही रोक दिया गया। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि यात्रा मार्गों को बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर मरम्मत का काम होगा, इसलिए यात्रा को रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रास्तों पर मशीनों और कर्मियों की लगातार तैनाती के चलते यात्रा फिर से शुरू करना संभव नहीं है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होनी थी। इस साल अब तक 4.10 लाख श्रद्धालु अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 5.10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी। इस दौरान सुबह बाबा अमरनाथ की पहली आरती की गई थी। इस बार यात्रा केवल 1 महीना ही चल पाई। यात्रा के दौरान लगभग 50,000 CRPF जवान तैनात किए गए थे। यात्रा की 3 तस्वीरें... 5 जुलाईः यात्रियों को ले जा रही बसों की टक्कर, 36 घायल 5 जुलाई को यात्रियों को लेकर जा रहे काफिले की चार बसों में टक्कर हो गई थी। रामबन जिले में चंदरकोट लंगर के पास हुए हादसे में करीब 36 यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे काफिले में शामिल तीन और बसें आपस में टकरा गईं। पूरी खबर पढ़ें... 2024 में पहुंचे थे 5 लाख यात्री 2024 में यह यात्रा 52 दिनों की थी। 2023 में 62 दिन, 2022 में 43 दिन और 2019 में 46 दिनों तक यात्रा चली। 2020-21 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा स्थगित रही। 2024 में 52 दिनों तक चली अमरनाथ यात्रा में 5.1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 2023 में 4.5 लाख यात्री शामिल हुए थे। साल 2012 में रिकॉर्ड 6.35 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। 2022 में कोविड के कारण आंकड़ा घटा था और 3 लाख तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे। 3888 मीटर की ऊंचाई पर है अमरनाथ गुफा --------------------------- अमरनाथ यात्रा की यह खबर पढे़ें... अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना:जम्मू में LG मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई, अब तक 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया अमरनाथ यात्रा के लिए 2 जुलाई को पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से जत्थे को झंडी दिखाई। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते रहे। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद:कोर्ट ने पीड़ित को ₹7 लाख देने को कहा; पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को कल दोषी ठहराया था
    Next Article
    पौंग-डैम से छोड़ा जाएगा पानी:पंजाब-कांगड़ा में अलर्ट, ऊना में 100 से ज्यादा घरों में पानी घुसा, मंडी में 1 सेकेंड में मकान ढहा

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment