Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    प्रियंका बोलीं-भाजपा देश में वोट चोरी की साजिश रच रही:गरीब जनता का हक छीनने नहीं देंगे; मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा

    15 hours ago

    2

    0

    बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। सुबह सुपौल से यात्रा शुरू हुई। काफिला कोसी महासेतु के रास्ते NH-27 होते हुए मधुबनी पहुंचा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है।' 'लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।' आज की यात्रा में प्रियंका के अलावा तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हैं। सुपौल में राहुल का काफिला 3 घंटे तक रहा। इस दौरान भीड़ से 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारे लगे। वहीं प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। यात्रा के ड्रोन व्यू में लोगों का हुजूम उमड़ा दिख रहा है। वोटर अधिकार यात्रा की कुछ तस्वीरें... तेजस्वी बोले- NDA का मतलब 'नहीं देंगे अधिकार' सुपौल से होते हुए ये यात्रा मधुबनी पहुंची है। इसके बाद लोहिया चौक पर एक जनसभा होगी। यात्रा के दौरान सिजौलिया में अति पिछड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन के बाद लंच ब्रेक है। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला मोहन चौक होते हुए आगे बढ़ेगा। जनसभा के बाद राहुल रात में सकरी में ही रुकेंगे। इधर, पटना से सुपौल के लिए निकलने के दौरान तेजस्वी ने कहा, ' यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है, लोगों का प्यार महागठबंधन को मिल रहा है। जिससे NDA के लोगों को बेचैनी हो रही है। हमने पहले भी कहा, NDA का मतलब है- 'नहीं देंगे अधिकार'।' ये भी पढ़ें भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Asia Cup | SKY on his injury status - 'I knew how the recovery is going to be'
    Next Article
    हाथों में आरती की थाली, आंखों में आंसू:PM मोदी को देख रो पड़ी महिला, अहमदाबाद में पीएम के रोड शो में दिखे इमोशनल पल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment