Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान-MP में बाढ़ के हालात, 18 जिलों में स्कूल बंद:शिवपुरी में 35 लोग फंसे, आर्मी रेस्क्यू में लगी; हिमाचल में 357 सड़कें बंद

    2 weeks ago

    8

    0

    देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में बुधवार को भी 6 जिलों में बारिश का रेड और बाकी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश की चेतावनी के बीच आज 14 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी है। मंगलवार देर रात से सवाई माधोपुर में बाढ़ के हालात हो गए हैं। यहां श्योपुर (मध्य प्रदेश) को जोड़ने वाली एक पुलिया बह गई। शहर के कई इलाके पानी में डूब गए। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। बहाव इतना तेज था कि गाड़ियां बहते हुए एक-दूसरे पर चढ़ गईं। मध्य प्रदेश के अशोकनगर, श्योपुर, विदिशा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। कई रास्ते भी बंद हो गए। बुधवार को भी तेज बारिश का अलर्ट है। इसके चलते भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, अशोकनगर में स्कूलों की छुट्‌टी घोषित की गई है। MP के शिवपुरी में 30-35 लोग बाढ़ में फंसे हैं। यहां बचाव के लिए आर्मी के जवानों को लगाया गया है। आर्मी आफिसर ने बताया कि नाव की मदद से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 20 लोगों को बचा लिया गया है। इधर, हिमाचल के मंडी में सोमवार रात बादल फटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे 20 लोगों को बचाया गया। मंडी में अभी भी 254 सड़कें बंद हैं। वहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में 357 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। ​​​​​देशभर में बाढ़ और बारिश की 6 तस्वीरें... MP, बिहार, हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल में आज भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। जबकि बाकी राज्यों में यलो अलर्ट है। 29 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए... देश-भर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरी, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत; 3 अफसर गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    तमिलनाडु के कैश फॉर जॉब केस में 2000 आरोपी-500 गवाह:सुप्रीम कोर्ट बोला- सुनवाई के लिए क्रिकेट स्टेडियम की जरूरत, राज्य सरकार को लगाई फटकार

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment