Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राज्यपाल बोले- जोधा-अकबर की शादी नहीं हुई, ये झूठ है:राजा भारमल ने दासी की बेटी से कराया था उसका विवाह

    2 months ago

    10

    0

    राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि प्रारंभिक दौर में भारत का इतिहास विदेशियों ने लिखा। इसमें कई झूठे तथ्य अंकित किए गए। उन्होंने अकबरनामा का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें अकबर ने अपनी ही शादी का जिक्र नहीं किया है। वहीं, आमेर की राजकुमारी और अकबर के विवाह की बात भी झूठ है। हालांकि, मैंने ये सुना है, मैंने खुद ये पढ़ा नहीं है। गर्वनर ने कहा कि स्कूल बुक्स में महाराणा प्रताप के बारे में कम और अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है। राज्यपाल बुधवार को उदयपुर में महाराणा प्रताप की जयंती (29 मई) के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। अकबरनामा में भी शादी का जिक्र नहीं - राज्यपाल राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राजा भारमल ने एक दासी की बेटी के साथ अकबर की शादी करवाई थी। आमेर की राजकुमारी और अकबर के विवाह की बात झूठ है। उन्होंने कहा कि अकबर की आत्मकथा में इसका कोई जिक्र नहीं हैं। इसके अलावा महाराणा प्रताप की ओर से अकबर को संधि की चिठ्ठी लिखने का तथ्य भी पूरी तरह से भ्रामक है। महाराणा प्रताप के बारे में कम पढ़ाया जाता है- बागडे राज्यपाल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। इतिहास में अकबर के बारे में ज्यादा और महाराणा प्रताप के बारे में कम पढ़ाया जाता है। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थितियां सुधर रही हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सहेजते हुए हर क्षेत्र में अग्रसर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 'तो देश की तस्वीर दूसरी होती' राज्यपाल बागडे ने कहा कि महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज राष्ट्र भक्ति के पर्याय थे। दोनों के जन्म के बीच 90 साल का अंतराल है। यदि वे दोनों समकालीन होते तो देश की तस्वीर दूसरी होती। वीरता और देशभक्ति को लेकर दोनों को समान दृष्टि से देखा जाता है। यहां तक कि शिवाजी महाराज का भौंसले वंश तो स्वयं को मेवाड़ के सिसोदिया वंश से जोड़ता है। भारत-पाक सीमा पर बसे ग्रामीणों की प्रशंसा की राज्यपाल ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे ग्रामीणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि युद्ध के समय जब गोलियां चल रही होती हैं, तब वे ग्रामीण भारत माता के जयकारे लगाकर हमारे वीर जवानों का उत्साह बढ़ाते हैं। यह असली भारत है, जो न केवल वीरता दिखाता है, बल्कि देश की आत्मा की रक्षा भी करता है। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद चुन्नीलाल गरासिया भी मौजूद थे। .... राजस्थान के राज्यपाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... राजस्थान के राज्यपाल बोले-न्यूटन से पहले हमने दी गुरुत्वाकर्षण थ्योरी:380 साल पूर्व भास्कराचार्य ने बताया था- सूर्य-पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे को खींचकर रखते हैं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि आप और हम सबने यही पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण की थ्योरी न्यूटन ने दी थी। 1530 में न्यूटन ने तो शोध किया था। पूरी खबर पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के प्रोफेसर बोले-कोविड की चौथी लहर 28 दिन रहेगी:वैक्सीनेशन करवाने वाले भी संक्रमित होंगे; कानपुर IIT एक्सपर्ट ने कहा- ये फ्लू जैसा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:परिवार ने ममरे भाई से रिश्ते का विरोध किया तो नाबालिक लड़की ने आत्महत्या की; महाराष्ट्र के ठाणे की घटना

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment