Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद:ताजमहल तक पहुंची यमुना, मथुरा में रास्ता बदला; हिमाचल में अब तक 145 मौतें

    11 hours ago

    2

    0

    देश के पश्चिमी हिस्से महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में यमुना के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। 40 गांव अलर्ट पर हैं। मथुरा में यमुना नदी कटान के बाद अपना मूल रास्ता छोड़कर 2km दूर बह रही हैं। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। गंगोत्री हाईवे धरासू पुराना थाना और सोनागढ़ के पास ब्लॉक है। यमुनात्री हाईवे भी नारदचट्टी के पास बंद है। कुथनौर में ट्रैफिक शुरू हो गया है। बाकी जगहों पर मलबा हटाने का काम जारी है। इधर, गुजरात के तटीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। जूनागढ़ जिले में 12 घंटों में 331mm बारिश हुई। NDRF ने पोरबंदर जिले के एक स्कूल में फंसे 46 बच्चों और 4 टीचर्स को बचाया। वहीं, महाराष्ट्र में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिन मुंबई में 107.4mm बारिश हुई। ठाणे जिले में पानी से भरी खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक बारिश से जुड़े हादसों में 145 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बारिश के कारण हुए हादसों में 2281 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें... देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए... देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली CM अटैक केस-आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर:रेखा गुप्ता के हाथ-कंधे और सिर पर चोटें; सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के सांबा में तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 40 घायल

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment