Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली CM अटैक केस-आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर:रेखा गुप्ता के हाथ-कंधे और सिर पर चोटें; सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF जवान

    15 hours ago

    2

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। गुजरात में भी राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। जन सुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उसने हमला किया। हमले में चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं। फिलहाल वे घर से काम कर रही हैं। सीएम रेखा को जेड कैटेगरी सिक्योरिटी मिली हुई थी, अब इसमें CRPF जवान भी शामिल होंगे। जेड कैटेगरी में 22 से 25 सुरक्षाकर्मी तक होते हैं। इनमें पीएसओ, एस्कॉर्ट और आठ हथियारबंद गार्ड रहते हैं। 2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई... हमले से एक दिन पहले आरोपी ने रेकी भी की थी आरोपी राजेशभाई ने हमले के पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास की रेकी की थी। 19 अगस्त को CM के आवास में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दिखा था। CCTV फुटेज में, वह किसी से फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहा था। फिर फोन से लगातार CM आवास के बाहर रिकॉर्डिंग करता दिखा। एक और CCTV फुटेज में वह मुख्यमंत्री के निजी आवास स्थित ऑफिस के अंदर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड करता हुआ दिखाई दिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से जन सुनवाई कार्यक्रम के दो वीडियो भी मिले हैं। भाजपा ने AAP विधायक के साथ आरोपी की फोटो शेयर की दिल्ली CM ऑफिस ने इस हमले को मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, भाजपा विधायक हरीश खुराना ने घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने X पर गुजरात के AAP विधायक गोपाल इटालिया के साथ आरोपी की फोटो शेयर की। AAP की गुजरात यूनिट ने फोटो को एडिटेड बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने AI के इस्तेमाल से गोपाल इटालिया के फोटो के साथ छेड़छाड़ की। इटालिया ने कहा कि उनके एक पुराने वीडियो से स्क्रीनशॉट्स लेकर उसे एडिट किया गया है। उन्होंने वीडियो का लिंक भी शेयर किया। दिल्ली CM बोलीं- हमले के बाद सदमे में थी रेखा गुप्ता ने हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।' आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। आरोपी की मां भानुबेन सकरिया ने कहा, 'मेरा बेटा कुत्तों, गायों और पक्षियों से प्यार करता है। सुप्रीम कोर्ट के कुत्तों को पकड़ने के आदेश से वह परेशान था। इसलिए उसने दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही थी। किसी पार्टी से नहीं जुड़ा है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है।' प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमलावर मौके की तलाश में था घटना पर BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं। दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल पर भी हमले हुए थे 1. 2024: पदयात्रा के दौरान पानी फेंका 30 नवंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका था। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। 2. 2022: गुजरात में हुआ अटैक मार्च 2022 में गुजरात दौरे पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर किसी ने प्लास्टिक की बोतल फेंकी थी। हालांकि, केजरीवाल को बोतल लगी नहीं थी। पीछे से फेंकी गई बोतल उनके ऊपर से होते हुए दूसरी तरफ निकली थी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां भीड़ थी इसलिए बोतल फेंकने वाले का पता नहीं चल सका था। 2019: दिल्ली में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा 6 साल साल 2019 में पहले केजरीवाल को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया था। वे दिल्ली के मोती नगर में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने केजरीवाल की गाड़ी पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। ...................... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM:RSS ने नाम बढ़ाया, आलाकमान की मंजूरी; महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया था। इसके बाद बीजेपी ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। फिर भी 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gut health specialist shares tips to keep your gut happy in monsoon:
    Next Article
    रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद:ताजमहल तक पहुंची यमुना, मथुरा में रास्ता बदला; हिमाचल में अब तक 145 मौतें

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment