Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    स्वामी प्रसाद पर करणी सेना का हमला, VIDEO:युवक ने माला पहनाई, फिर थप्पड़ मारा; बोला- ब्राह्मणों को गाली देते हैं

    1 day ago

    4

    0

    रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। रोहित द्विवेदी नाम के युवक ने पहले स्वामी प्रसाद को माला पहनाई, फिर सिर पर पीछे से हाथ मारकर भागने लगा। स्वामी प्रसाद अचानक से चीखे तो कार्यकर्ता अलर्ट हो गए। उन्होंने मौके से भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे गिराकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भीड़ से उसे बचाया। स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रायबरेली में रुके थे। तभी उन पर हमला हुआ। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की है। स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने युवक को इतना पीटा कि वह खून से लथपथ हो गया। हमले की वजह पूछने पर उसने कहा- मैं करणी सेना से जुड़ा हूं। स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को कई बार गाली दी। सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं। भगवान राम के खिलाफ बाेलते हैं, इसलिए हमला किया। वहीं, हमले के बाद स्वामी प्रसाद ने कहा- करणी सेना के नाम पर कुछ कीड़े-मकौड़े योगी सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे। सरकार गुंगी-बहरी अंधी बनकर तमाशा देख रही। ये हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जो दिखाता है कि गुंडे माफिया कितने बेखौफ होकर घूम रहे। 4 तस्वीरें देखिए- माला पहनाने के बहाने आया था युवक CO सिटी अमित सिंह ने बताया- स्वामी प्रसाद फतेहपुर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे यहां सारस चौराहे पर कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर उनका काफिला रुक गया। उसी दौरान कार्यकर्ता उनको माला पहना रहे थे, तभी एक लड़का पीछे से आया। माला पहनाने के बाद पीछे से उनके सिर पर हाथ मारकर भागने लगा। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया। साथ में एक और लड़के को भी पीटा गया है। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को बचाया। आरोपियों को कोतवाली लेकर जाकर पूछताछ की जाएगी। हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना हो गया है। हमला करने वाले रोहित ने कहा.. स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को गाली दी। सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं। भगवान राम के खिलाफ बाेलते हैं, इसलिए हमला किया। सीएम योगी पर टिप्पणी व हिंदुओं पर बयानों से नाराज थे आरोपी हमले के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- आरोपी हिंदू संगठन से जुड़े हैं। जिसने थप्पड़ मारा है उसके साथ एक और साथी मौके पर मौजूद था। उसे पिटता देख वो उसे बचाने लगा, तभी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। पिटाई से दोनों के कपड़े फट गए हैं। पुलिस ने किसी तरह दोनों को छुड़ाया और गाड़ी में बिठाया। दोनों युवक स्वामी प्रसाद मौर्य के सीएम योगी और हिंदुओं पर दिए गए बयानों को लेकर नाराज थे। 2 साल पहले स्वामी प्रसाद पर जूता फेंका गया था 2 साल पहले लखनऊ में स्वामी प्रसाद को वकील की ड्रेस पहनकर आए युवक ने जूता फेंककर मारा था। स्वामी प्रसाद सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे। कार से उतरकर अंदर जा रहे थे, तभी युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने हमलावर युवक को पकड़ लिया। उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से युवक को छुड़ाया था। कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। पांच बार विधायक रहे चुके हैं। चार बार यूपी में मंत्री रहे हैं। वह योगी सरकार 1.0 में मंत्री थे। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में गए थे। सपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन चुनाव हार गए। 1 साल पहले उन्होंने सपा छोड़ दी थी। इससे पहले बसपा भी अहम पदों पर रह चुके हैं। राजनीति के शुरुआती दिनों में लोकदल और जनता दल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य रहे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में महिला सांसद की चेन छीनने वाला गिरफ्तार:पुलिस बोली- आरोपी के खिलाफ चोरी-झपटमारी से जुड़े 26 केस, जमानत पर बाहर था
    Next Article
    सूरत के 3 स्टूडेंट्स ने बनाई AI सुपर बाइक:50% पुर्जे कबाड़ से और बाकी के खुद ही तैयार किए, 1.80 लाख रुपए आई लागत

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment