दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का एक गुम्बद गिरा:मलबे में 8-9 लोग फंसे, हिमाचल में 2 दिन में 4 जगह बादल फटा
18 hours ago

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित हुमायूं के मकबरे का एक गुम्बद शुक्रवार शाम चार बजे गिर गया है। दिल्ली फायर सर्विस मौके पर पहुंच चुकी है, रेस्क्यू जारी है। पुलिस के अनुसार, अब तक 11 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर तलाश अभियान जारी है। इधर, हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। राज्य भर में 550 सड़कें बंद पड़ी हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों गाड़ियां बह गईं। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है। हुमायूं के मकबरे का गुम्बद गिरने की 2 तस्वीरें... देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें... देशभर में गुरुवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more