Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी,5 की मौत:5 लोग घायल; यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

    19 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में एक कमरे की छत गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। जॉइंट सीपी संजय जैन ने बताया कि 10 लोगों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर और LNJP अस्पताल भेजा गया। इनमें से एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती 5 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी विशाल कुमार ने बताया- मैं हुमायूं के मकबरे में काम करता हूं। अचानक जोर की आवाज आई तो मेरा सुपरवाइजर दौड़ते हुए आया। हमने लोगों और प्रशासन को बुलाया और धीरे-धीरे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। हादसे की 3 तस्वीरें... हिमाचल में बादल फटा, UP के 20 जिलों में बाढ़ हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें... देशभर में गुरुवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Love French fries and potato chips? Study reveals eating them thrice a week increases diabetes risk by 20%
    Next Article
    किश्तवाड़ आपदा- 65 लोगों के शव बरामद, 21 पहचाने गए:200+ अब भी लापता; फारूक अब्दुल्ला बोले- 500 से ज्यादा लोग दबे

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment