Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली में तेज बारिश, दीवार ढहने से 7 की मौत:100 फ्लाइट्स लेट, हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

    1 day ago

    3

    0

    दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार गिरने से 7 लोगों की दबकर मौत हो गई। इनमें 3 पुरूष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। कई इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आज दिनभर के लिए मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के शरोद नाले में बादल फटा है। गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन शरोद नाले से सटे बरोगी नाले का वाटरलेबल बढ़ गया है। लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी बंद है। यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। अमरोहा में 3 दिन की लगातार बारिश के बाद एक बाइक सवार पर जर्जर मकान ढह गया। जौनपुर में भी मकान गिर गया। दिल्ली में दीवार गिरने की 2 तस्वीरें... देशभर में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड की 5 तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से देखिए... देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्स चीफ बोले-ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 5 जेट गिराए:सर्विलांस एयरक्राफ्ट को भी तबाह किया; S-400 एयर डिफेंस सिस्टम गेम-चेंजर रहे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- मां और सौतेली मां में अंतर गलत:बच्चे के जीवन में भूमिका देखें, एयरफोर्स ने सौतेली मां को पेंशन नहीं दी थी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment