Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    UP में आंधी-बारिश से 58, राजस्थान में 2 की मौत:देश के 28 राज्यों में तेज बारिश-तूफान का अलर्ट

    2 months ago

    16

    0

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को देश के 28 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में धूलभरी आंधी का भी अलर्ट है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की मौत हुई। राज्य के 64 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। गोरखपुर में सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया, जिला अस्पताल और कॉलोनियों में पानी घुस गया। नोएडा में 80 KMPH की स्पीड से हवा चली। मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी मौसम बिगड़ा। कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। भोपाल में कई जगह पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ऊपर से स्ट्रांग सिस्टम गुजर रहा है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को राजस्थान के 6 जिलों में आंधी-बारिश की स्थिति रही। चित्तौड़गढ़ में ओले भी गिरे। एक मकान की दीवार गिरी, जिसमें दबने से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। एक बच्चा घायल हुआ। वहीं, प्रदेश के 7 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45.0ºC से ऊपर दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस गंगानगर में दर्ज हुआ। राज्य के 3 शहरों में आज गर्मी का रेड, एक जिले में ऑरेंज और 12 जिलों में येलो अलर्ट है। इसके अलावा 19 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 21 मई की शाम आई तेज-आंधी बारिश के कारण दिल्ली के अधितकम तापमान में 5.5°C की कमी आई। जो गिरकर 34.7°C पर आ गया। बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और 79 KMPH की रफ्तार से चली हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे। राज्यों के अगले दिन के मौसम का हाल दिल्ली-NCR में 24 मई को भी हल्की बारिश और तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों दिन बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट है। राजस्थान के पूर्वी इलाके में बारिश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड में भारी की बारिश का अलर्ट है। बाढ़ और पेड़ गिरने का भी खतरा है। कर्नाटक, केरल, गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश और झारखंड में हल्की बारिश और तेज हवाएं रहेगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में बारिश और तेज हवा का स्थिति रहेगी। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में बारिश और तेज हवा चलेगी। मुंबई में तेज बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... अगले 2 दिन के मौसम का हाल....
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत-आतंकवाद साथ नहीं हो सकते:तुर्किये से कहा- पाकिस्तान को समझाए, आतंक का साथ नहीं दे; PAK से केवल द्विपक्षीय बातचीत होगी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूकम्प के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता दर्ज

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment