Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद:हरिद्वार-देहरादून रेल रूट पर चट्टान गिरी; यूपी के 24 जिलों में बाढ़

    9 hours ago

    5

    0

    पहाड़ों पर मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। उत्तराखंड में मंगलवार को कई जगह लैंडस्लाइड हुई। कर्णप्रयाग में पहाड़ ढहने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हरिद्वार-देहरादून रेल पर चट्टान गिरने से रेल परिचालन ठप पड़ा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी जगह-जगह पहाड़ दरकने की घटनाएं हुईं। चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-कांगड़ा नेशनल हाईवे सहित 500 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यूपी के 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक 343 मकान बारिश के चलते ढह चुके हैं। लखनऊ, प्रयागराज समेत 10 शहरों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन रुक-रुककर बारिश हुई। हापुड़ में सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। बिजनौर में मकान की छत गिर गई। अंदर फंसे 7 लोगों को 3 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया। बिहार में भी लगातार बारिश जारी है। बक्सर, पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशाना के पास है। फतुहा, बक्सर में श्मशान घाट डूबे हैं, जिसके चलते लाशें सड़क किनारे जलाई जा रही है। वहीं, भोजपुर में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां के 71 स्कूलों को 9 अगस्त बंद किया गया है। वहीं, बेतिया में सड़क पर 4 फीट तक गंडक का पानी भर गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें... केरल में रेड और कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार को केरल में भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट और उत्तराखंड-बिहार समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप में समझिए मानसून से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 high protein vegetarian meals weight loss coach eats on repeat to drop body fat: 'All under 20 minutes'
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दक्षिण कश्मीर के अखल में आतंकियों की तलाश लगातार छठें दिन भी जारी

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment