Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, VIDEO:युवक ने माला पहनाई, फिर थप्पड़ मारा; कार्यकर्ताओं ने गिराकर पीटा

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने पहले स्वामी प्रसाद को माला पहनाई, फिर सिर पर पीछे से हाथ मारकर भागने लगा। स्वामी प्रसाद अचानक से चीखे तो कार्यकर्ता अलर्ट हो गए। उन्होंने मौके से भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे गिराकर पीटने लगे। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया। स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रायबरेली में रुके थे। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे का है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हुई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हमले के बाद स्वामी प्रसाद ने कहा- करणी सेना के नाम पर कुछ कीड़े-मकौड़े योगी सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे। सरकार गुंगी-बहरी अंधी बनकर तमाशा देख रही। ये हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जो दिखाता है कि गुंडे माफिया कितने बेखौफ होकर घूम रहे। 4 तस्वीरें देखिए- माला पहनाने के बहाने आया था युवक CO सिटी अमित सिंह ने बताया- स्वामी प्रसाद फतेहपुर जा रहे थे। यहां सारस चौराहे पर कार्यकर्ताओं को देखकर उनका काफिला रुक गया। उसी दौरान कार्यकर्ता उनको माला पहना रहे थे, तभी एक लड़का पीछे से आया। माला पहनाने के बाद पीछे से उनके सिर पर हाथ मारकर भागने लगा। कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया। साथ में एक और लड़के को भी पीटा गया है। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को बचाया। आरोपियों को कोतवाली लेकर जाकर पूछताछ की जाएगी। हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना हो गया है। 2 साल पहले स्वामी प्रसाद पर जूता फेंका गया था 2 साल पहले लखनऊ में स्वामी प्रसाद को वकील की ड्रेस पहनकर आए युवक ने जूता फेंककर मारा था। स्वामी प्रसाद सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे। कार से उतरकर अंदर जा रहे थे, तभी युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने हमलावर युवक को पकड़ लिया। उसको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं से युवक को छुड़ाया था। कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं। पांच बार विधायक रहे चुके हैं। चार बार यूपी में मंत्री रहे हैं। वह योगी सरकार 1.0 में मंत्री थे। 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर सपा में गए थे। सपा ने विधानसभा चुनाव में उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से प्रत्याशी बनाया, लेकिन चुनाव हार गए। 1 साल पहले उन्होंने सपा छोड़ दी थी। इससे पहले बसपा भी अहम पदों पर रह चुके हैं। राजनीति के शुरुआती दिनों में लोकदल और जनता दल में भी स्वामी प्रसाद मौर्य रहे हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के ठाणे में दो मराठी भाषी लोगों पर हमला, एक गिरफ्तार
    Next Article
    झुंझुनूं में 25 कुत्तों की गोली मारकर हत्या:बंदूक लेकर घूमता है बदमाश, देखते ही करने लगता है फायरिंग

    Related Politics Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment