बिलासपुर NTPC-प्लांट में 1 मौत, 4 मजदूर घायल:सिम्स में सभी भर्ती, मेंटेनेंस के दौरान टूटा प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म, गेट के बाहर परिजनों का हंगामा
5 hours ago

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूट गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत मजदूर का नाम श्याम साहू है, जो सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव का रहने वाला था। हादसे के बाद तत्काल मजदूरों को NTPC हॉस्पिटल, सिम्स और अपोलो भेजा गया। सिम्स में एक की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन NTPC प्लांट के बाहर मौजूद हैं। गेट के बाहर और सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा। वह गेट के बाहर रोते-बिलखते गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्लांट के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। हादसे के बाद की ये तस्वीरें देखिए... 5 संविदा श्रमिक घायल, एक की मौत वहीं NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में हादसे की जानकारी आई है, जिसमें 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच चल रही है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 5 मजदूर दबे थे, जिसमें से 5 में से 3 को NTPC के अस्पताल में भेजे थे। एक को सिम्स और एक को अपोलो भेजा गया था। सिम्स में एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि अपोलो में एक का इलाज चल रहा है। 3 की हालत ठीक है। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। NTPC प्लांट में हुए हादसे खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
Click here to
Read more