विधानसभा में 'शैतान' शब्द पर हंगामा:कांग्रेस विधायक CM सैनी को नहीं बोलने दे रहे; विज बोले- भगौड़ों के अधिकार छीन लिए जाते हैं
19 hours ago

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। इस पर CM नायब सैनी ने बताया कि कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लेकर आ चुकी है और इसका जवाब भी सदन में रखा जा चुका है, फिर भी ये ऐसे सवाल उठाते हैं। इस पर कांग्रेस विधायक खड़े हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस और भाजपा विधायकों में बहस हुई। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने आज की कार्यवाही में लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा- कल मुख्यमंत्री ने सदन में शैतान किसे कहा? इस पर CM सैनी ने कहा- 'इस शब्द को लेकर हाउस के अंदर ये हल्ला कर रहे हैं। कर्नल शैतान सिंह ने बॉर्डर पर खड़े होकर इस देश की रक्षा की। ये विपक्ष के लोग उन्हें अपमानित कर रहे हैं।' मंत्री अनिल विज ने कहा कि ठीक है, विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन उसे सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए। इतिहास गवाह है कि भगोड़ों के अधिकार छीन लिए जाते हैं। आपको सुनना चाहिए। जब आप सुनते नहीं हैं, तो भाग जाते हैं। मान लो जो हमने सुन लिया, अब हम वापस लेते हैं। मंत्री श्रुति चौधरी बोलीं- हरियाणा में पहली बार जलभराव से ये हालात
प्रश्नकाल में मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा ने अंबाला में जलभराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई न होने के कारण हर साल यह समस्या आती है। बारिश का पानी घरों और खेतों में जा रहा है। इसका जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि ऐसे हालात हरियाणा में पहली बार हुए हैं। सरकार इस पर काम कर रही है। मारकंडा नदी में पानी इस बार जल्दी आ गया, इस कारण काम रोकना पड़ा। सरकार ने जो काम शुरू किए हैं, वह पहली बार प्रदेश में किए जा रहे हैं। राव नरबीर बोले- जहां जमीन मिलेगी, वहां IMT बनाएंगे
लोहारू से कांग्रेस विधायक राजवीर फरटिया ने IMT का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि क्या लोहारू और भिवानी में आईएमटी स्थापित करने की योजना है? इसका जवाब देते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि जहां-जहां जमीन मिलेगी, IMT बनाई जाएगी। भिवानी में IMT बनाने के लिए HSVP ने जमीन दी है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। 2 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे जाएंगे
आखिरी दिन की कार्यवाही में 2 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहला प्रस्ताव इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला की ओर से लगाया गया है। इस प्रस्ताव में कलेक्टर रेट में वृद्धि के संबंध में चर्चा की जाएगी। दूसरा प्रस्ताव कांग्रेस के विधायक इंदूराज नरवाल ने लगाया है। इस प्रस्ताव में हरियाणा के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ भेदभाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to
Read more